Breaking News
सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय
थियेटर के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दी दस्तक
गर्मियों में पी रहे हैं इस तरह के ड्रिंक्स, तो हो जाएं थोड़ा सावधान
मैदानी क्षेत्रों में गर्मी बढ़ने के चलते सैलानियों ने नैनीताल की ओर रुख करना किया शुरु, 80 फीसदी होटल हुए पैक 
भाजपा ने सीएम केजरीवाल को बताया ‘भ्रष्टाचार का बेताज बादशाह’, जारी किया नया पोस्टर
महाराज ने किया यात्रा रजिस्ट्रेशन ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण
बिना विस्थापन बेकसूर लोगों को उजाड़ने पर आमादा है भाजपा सरकार – राजीव महर्षि
विधि-विधान से खुले विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट
सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की सारी व्यवस्था ठीक करने के दिए निर्देश 

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने उम्मीदवारों की 12वीं सूची की जारी

उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर की गई प्रत्याशियों की घोषणा 

देखें सूची

नोएडा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर उम्मीदवारों की 12वीं सूची जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। लेकिन कैसरगंज सीट पर अभी प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है। सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर अभी भी पेच फंसा है। यूपी की सिर्फ दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है, देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद सीट से ठाकुर विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे। यूपी में मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की कैसरगंज सीट पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ है।

लंबे समय से देवरिया सीट पर भाजपा के टिकट को लेकर चल रही अटकलों पर मंगलवार को विराम लग गया। भाजपा ने देवरिया से वर्तमान सांसद रमापति त्रिपाठी का टिकट काट दिया है। उनकी जगह पूर्व सांसद एवं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी के बेटे शशांक मणि त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया है। शशांक मणि सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दस वर्ष से भाजपा की राजनीति से जुड़े हुए हैं।वर्ष 2019 लोकसभा और 2022 विधानसभा चुनाव में भी टिकट की दावेदारी की थी, अब पार्टी ने उन्हें श्रीप्रकाश मणि की राजनीतिक विरासत को संभालने का मौका दिया है। श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी देवरिया से 1996 और 1999 में भाजपा से सांसद रहे हैं।

फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद चंद्र सेन जादौन का भी पत्ता काट दिया है। जादौन की जगह क्षत्रीय चेहरे ठाकुर विश्वदीप सिंह पर भाजपा ने दांव लगाया है। यूपी की जिन 75 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, उनमें से सिर्फ रायबरेली और कैसरगंज सीट पर ही प्रत्याशी का एलान नहीं हुआ है। रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवार के एलान के बाद भाजपा प्रत्याशी उतारेगी। कैसरगंज सीट से मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह भाजपा की गले की हड्डी बने हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top