Breaking News
भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह 29 अप्रैल को लखनऊ संसदीय सीट से करेंगे नामांकन 
चारधाम यात्रा मार्ग पर जीएमवीएन लगा रहा ईवी चार्जिंग स्टेशन- महाराज
देश को गुलाम बनाने वालों के साथ कोई समझौता नहीं करूंगा- पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान
कुमाऊं के जंगलों की आग बुझाने में लगे वायुसेना के हेलीकॉप्टर
आईपीएल 2024 के 43वें मैच में आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस होगी आमने- सामने 
व्हाट्सएप ने दिया दिल्ली हाई कोर्ट को जवाब, कहा- भारत में बंद कर देंगे काम
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड – उत्तरकाशी के राहुल व्यास ने दसवीं की परीक्षा में किया टॉप
क्या आप भी तरबूज और खरबूज को लेकर कन्फ्यूजऩ में हैं, तो यहां जानें गर्मी में कौन ज्यादा फायदेमंद
चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं- मुख्यमंत्री

सुबह खाली पेट चाय पीना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

चाय का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। भारत देश में चाय के शौकीनों की कमी नहीं है। कई लोग दिन में ना जाने कितनी बार चाय पी जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, चाय पीने का भी एक समय और नियम होता है, जो कुछ ही लोगों को पता होता है। ऐसे में कई लोग सुबह खाली पेट चाय का सेवन करते हैं। आज हम आपको बताएंगे खाली पेट चाय का सेवन सही होता है या नहीं। चाय में कैफीन और ट्रेनिंग मौजूद होता है, जो पेट में एसिडिटी अपच जैसी समस्या पैदा करती है।

जानें क्या होते हैं नुकसान
सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। चाय आपके शरीर में पोषक तत्वों को रोकने का काम करती है। चाय उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है, जिन्हें पेट संबंधित परेशानियां रहती है। खाली पेट चाय पीने से दांतों को नुकसान पहुंचाता है, इससे दांत सड़ने लगते हैं और मसूड़ों की दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा चाय पीने से पेशाब की समस्या हो सकती है। चाय आपको डिहाइड्रेट कर सकती है।

ऐसे करें बचाव
सुबह-सुबह चाय पीने की आदत सभी की होती है, लेकिन खाली पेट चाय पीने से अगर बचना चाहते हैं, तो सुबह हल्का-फुल्का नाश्ता कर ले उसके बाद ही चाय का सेवन करें। यदि आपको पेट की समस्या है तो चाय में कम दूध और शक्कर डालकर पिए। सुबह चाय पीने के बजाय आप ग्रीन टी या हर्बल टी पी सकते हैं। इन चाय में कैफीन कम होता है, जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है। अगर आपको खाली पेट चाय पीने के बाद कोई समस्या होती है तो डॉक्टर से सुझाव जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top