नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने महिला प्रीमियर लीग 2024 का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को उनके होम ग्राउंड पर हराकर खिताब अपने नाम किया। इसी का साथ बैंगलोर का खिताबी सूखा खत्म हो गया। बैंगलोर की पुरुष टीम 16 सीजन से आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं, महिला टीम ने महिला आईपीएल के नाम से मशहूर WPLके दूसरे सीजन में ही ट्रॉफी जीत ली है और फ्रेंचाइजी और उसके फैंस को खुश होने का मौका दिया है।
![महिला प्रीमियर लीग 2024- दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने खिताब किया अपने नाम महिला प्रीमियर लीग 2024- दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराकर आरसीबी ने खिताब किया अपने नाम](https://i3.wp.com/ddnews-18.com/wp-content/uploads/2024/03/rcb-2.jpg?w=546&resize=546,322&ssl=1)