Monday, December 4, 2023
Home राष्ट्रीय 25 मार्च को 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे योगी,...

25 मार्च को 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे योगी, गिनाएंगे उपलब्धियां

पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा योगी 2.0 का पहला साल

जनपदों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधि बताएंगे सरकार की उपलब्धियां

लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला साल 25 मार्च को पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और सरकार ने इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के लिए यह जश्न इसलिए भी महत्त्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि योगी आदित्यनाथ लगातार सबसे ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। योगी 2.0 का पहला वर्ष पूरा होते ही योगी 6 साल 6 दिन के सीएम हो जाएंगे। इस अवसर पर एक तरफ जहां सीएम योगी राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्रियों के नेतृत्व में पत्रकार वार्ताएं आयोजित की जाएंगी।

राजधानी में आयोजित होने वाली प्रेस कांफ्रेंस में सीएम योगी के साथ दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह और पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सीएम योगी अपनी सरकार की छह साल की उपलब्धियों को जनता के समक्ष रखेंगे। संभावना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीएम योगी अपनी सरकार के छह वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में आए बदलावों के बारे में बताएंगे। साथ ही बेहतर हुई कानून व्यवस्था से प्रदेश में बने निवेश अनूकूल माहौल और उनसे सृजित होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों बारे में जानकारी देंगे।

वहीं जनपदों में प्रभारी मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और राज्यमंत्री अपने प्रभार वाले जिले में उपस्थित रहेंगे, जहां वह मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। उनके साथ स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह भाजपा सरकार के छह साल में जनपद में कराए गए विकास कार्यों को गिनाएंगे। इसके अलावा जनपदों में अयोजित होने वाले प्रेस कांफ्रेंस में जिन जिलों में प्रभारी मंत्री उपस्थित नहीं होंगे वहां सांसद राज्य सभा/सांसद लोक सभा/ विधायक/ विधान परिषद् सदस्य/ जिला पंचायत अध्यक्ष/ जिलाध्यक्ष प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की करेंगे।

योगी ने पिछले साल 25 मार्च को ली थी दूसरी बार सीएम की शपथ
पिछले साल हुए विधनसभा चुनाव में भाजपा 255 सीटें जीतकर दूसरी बार सत्ता में आई थी। जिसके बाद 25 मार्च को योगी आदित्यनाथ ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस तरह से इस वर्ष मार्च के उनकी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। जिसके जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

लगातार सीएम रहने का रिकॉर्ड
योगी 2.0 का पहला साल पूरा होते ही लगातार 6 साल 6 दिन तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहने का रिकॉर्ड योगी ने अपने नाम कर लेंगे। वैसे उन्होंने एक मार्च (5 वर्ष 346 दिन, पदस्थ) को ही सबसे ज्यादा समय तक सीएम रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। योगी के बाद कांग्रेस के मुख्यमंत्री डॉक्टर संपूर्णानन्द (5 वर्ष 345 दिन) इस पद पर सबसे ज्यादा समय तक रहे हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

आम आदमी पर और बड़ा महंगाई का बोझ, अब इतने रुपये बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। इसी कड़ी में आम आदमी पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

धामी कैबिनेट ने कई मुद्दों पर लिए अहम फैसले

देखें, धामी कैबिनेट के निर्णय देहरादून। सोमवार को सचिवालय में हुई कैबिनेट की बैठक में कई फैसले लिए गए। 1-चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन राजकीय...

मुख्यमंत्री ने मुख्यसेवक सदन में 18 जीआई प्रमाण पत्रों का किया वितरण

एक दिन में सर्वाधिक 18 जीआई प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाला उत्तराखण्ड बना पहला राज्य राज्य में कुल 27 उत्पादों को मिल चुका है जीआई...

जीएसटी कलेक्शन तोड़ रहा रिकार्ड, 8 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचा

नई दिल्ली। देश का सकल जीएसटी राजस्व नवंबर में 15 फीसदी बढक़र आठ महीने के उच्चतम स्तर 1,67,929 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय...

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और...

थिएटर्स के बाद अब ओटीटी प्लेटफोर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म मिशन रानीगंज 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को जनता ने सदैव सराहा- मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल

कोटद्वार। शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की रिकॉर्ड मतों से जीत होने...

टी20 सीरीज- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराकर 4-1 से सीरीज की अपने नाम

नई दिल्ली। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पांच टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में छह रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही...

अमृता आत्महत्या मामले की जांच करेगी एसआईटी

उत्तरकाशी जिले के एक रिसॉर्ट में 30 नवंबर को युवती ने की थी आत्महत्या प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद- कांग्रेस उत्तरकाशी। संगमचट्टी क्षेत्र के भंकोली निवासी...

हद से ज्यादा सेब खाने के हैं यह नुकसान, सेहत बनाएगा नहीं बिगाड़ जरूर देगा

हर रोज एक सेब खाने से सेहत अच्छा रहता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्व से भरपूर होता है। सेब...

उत्तराखण्ड लोक विरासत महोत्सव से नयी पीढ़ी को मिली पहाड़ की संस्कृति की टॉनिक-सीएम

पहाड़ के प्रसिद्घ कलाकारों ने लोक विरासत महोत्सव में बिखेरे कई रंग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक...