Monday, September 25, 2023
Home ब्लॉग सरकार की यह कैसी नैतिकता?

सरकार की यह कैसी नैतिकता?

पहलवान यौन उत्पीडऩ का मामला सियासत का नहीं है। यह एक के जघन्य अपराध का मामला है। इस तरह इस मामले में जिन पर भी आंच आई है, उनकी नैतिक साख का क्षरण लाजिमी है।

यह बात बेहिचक कही जा सकती है कि नरेंद्र मोदी के बतौर प्रधानमंत्री नौ साल के कार्यकाल में उनकी सरकार की नैतिक साख का जितना क्षरण पहलवान यौन उत्पीडऩ मामले में हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। इस दौरान राफेल और अडानी जैसे मामलों में सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। चीन से विवाद के क्रम में सरकार की नाकामियां खूब चर्चित हुईं। नोटबंदी और अचानक लॉकडाउन जैसे मनमानी फैसलों की अब तक आलोचना होती है। अर्थव्यवस्था और आम जन की आर्थिक हालत में लगातार गिरावट को सरकार की नीतियों का ही नतीजा बताया जाता है। लेकिन इन सभी मामलों में सत्ता पक्ष और उसके समर्थकों के पास बचाव के कुछ तर्क होते थे। राफेल जैसे मामलों में अपर्याप्त साक्ष्य को कवच बनाया गया। लेकिन महिला पहलवानों (जिनमें एक नाबागिक भी है) की एफआईआर में दर्ज जो विवरण सार्वजनिक हुआ है, उसके बाद इस मामले में सरकार के रुख का बचाव क्या कोई सभ्य और विवेकपूर्ण तर्क हो सकता है?

असल में इस ब्योरे से तो आंच सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंची है, क्योंकि एफआईआर में विनेश फोगाट ने दर्ज कराया है कि पिछले साल ही उन्होंने व्यक्तिगत रूप से प्रधानमंत्री को यौन उत्पीडऩ की घटनाओं की विस्तृत जानकारी दी थी। इस रूप में प्रधानमंत्री इस प्रकरण में एक द्वितीयक साक्षी बन जाते हैं। इस रूप में देश की आपराधिक न्याय व्यवस्था कसौटी पर आ गई है। जांच दल को इस बारे में अवश्य ही प्रधानमंत्री से जानकारी लेनी चाहिए और अपेक्षित यह है कि कोर्ट उनसे यह जाने कि विनेश सच बोल रही हैं या झूठ और अगर सच बोल रही हैं, तो प्रधानमंत्री ने जानकारी मिलने के बाद इस मामले में क्या कदम उठाए? गौरतलब है कि यह मामला सियासत का नहीं है। यह एक यौन उत्पीडऩ के जघन्य अपराध का मामला है। इस तरह जिन पर भी आंच आई है, उनकी नैतिक साख दांव पर लग जाती है। चूंकि सरकार अब तक इस मामले में अपेक्षित फुर्ती दिखाने में नाकाम रही है, इसलिए उसके नैतिक मानदंडों पर प्रश्न खड़े करना लाजिमी हो गया है। सवाल यही है कि आरोपी को किसका संरक्षण मिला हुआ है?

RELATED ARTICLES

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

विपक्षी गठबंधन का तालमेल बिगड़ा है

अजीत द्विवेदी विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में अभी तक सब कुछ तय योजना के तहत होता दिख रहा था। एकदम परफेक्ट को ऑर्डिनेशन था और अगर...

इराक सुधरा,नया प्रधानमंत्री समझदार

श्रुति व्यास अमेरिकी आक्रमण को बीस साल हो चुके है और अब इराक में अपेक्षाकृत शांति है। उसने सन् 2017 में इस्लामिक स्टेट को हराया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...

महाराज ने नैनीताल जनपद को दिया 14 करोड़ 77 लाख की विकास योजनाओं का तोहफा

नंदा देवी मेले को राजकीय मेला घोषित किया बूथ नं. 91 में “मन की बात” में किया प्रतिभाग नैनीताल। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई,...

1000 करोड़ का उत्तराखंड सरकार से करार कर चुके आनंद महिंद्रा ने कहा ‘होम इज वेयर द हार्ट इज’

एक्स पर कहा, दुनिया में हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में सर्वाधिक अवसर भारत में उत्तराखंड में इन्वेस्टर समिट को लेकर उद्योग जगत में उत्साह का माहौल देहरादून। उत्तराखंड...

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...