Friday, December 1, 2023
Home हेल्थ सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये...

सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 फायदे

रोजाना सुबह-सुबह 20 से 30 मिनट घास पर नंगे पैर चलने से हमारी सेहत को बहुत फायदे मिलते हैं। नंगे पैर चलने से हम सीधे जमीन से जुड़ते हैं, इसलिए इसे अर्थिंग या ग्राउंडिंग भी कहते हैं। इससे हमारे अंदर ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।। आइए आज आपको घास पर नंगे पैर चलने से होने वाले पांच फायदों के बारे में बताते हैं।

आंखों की रोशनी में होता है सुधार
हमारे पैरों में बहुत सारे रिफ्लेक्सोलॉजी प्वाइंट्स होते हैं जो आंखों सहित शरीर के कई अंगों से जुड़े होते हैं। घास पर नंगे पैर चलने से पैर की पहली, दूसरी और तीसरी उंगलियों पर दबाव पड़ता है जो आंखों की रोशनी के लिए मुख्य रिफ्लेक्सोलॉजी प्वाइंट्स हैं। इनके दबाव से आंखों की रोशनी में सुधार होता है। इसके अलावा घास के हरे रंग को देखकर आंखों को सुकून भी मिलता है।

तनाव और चिंता को करें दूर
हरी-भरी घास पर नंगे पैर चलने और उस पर सूरज की रोशनी पडऩे से दिमाग शांत रहता है। ऐसे वातावरण में अपने दिन की शुरुआत करने से आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे और तनाव और चिंता से भी दूर रहेंगे। इसके अलावा आपके पैरों को ताजी हवा मिलेगी और आपकी सारी थकान और शरीर का दर्द दूर हो जाएगा। इससे आप पूरा दिन एक्टिव भी रहेंगे।

अच्छी नींद आने में मिलेगी मदद
अगर आपको रात में सोने के लिए नींद की दवा खानी पड़ती है तो आपको रोजाना घास पर नंगे पैर जरूर टहलना चाहिए। यह 24 घंटे के चक्र का पालन करने वाले आपके शारीरिक, मानसिक और व्यवहारिक बदलावों में सुधार करता है। इससे आपको नींद और जागने के चक्र को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा प्रकृति के साथ शारीरिक संबंध रहने से कोर्टिसोल नामक तनाव हॉर्मोन कम होता है, जिससे गहरी नींद को बढ़ावा मिलता है।

सूजन कम करने के लिए है बेहतरीन
सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलने से पैरों की एक्सरसाइज होती है और जमीन से जुड़े रहने से पैरों के रिफ्लेक्सोलॉजी प्वाइंट्स पर भी असर पड़ता है। इससे शरीर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट सक्रिय होते हैं जो सूजन से लडऩे में मदद करते हैं। इसके अलावा ताजी हवा और ओस में भीगी घास पर चलने से पैरों को ऑक्सीजन मिलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी है सहायक
आप जितना प्राकृति से जुड़े रहेंगे, आपका दिल और दिमाग उतना ही शांत रहेगा। आप तनाव और डिप्रेशन से दूर रहेंगे। घास पर नंगे पैर चलने से आपका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा और बेहतर होगा। इसके अलावा आपका स्वभाव भी नरम रहेगा। वहीं हरियाली के बीच बैठने और टहलने से आप अन्य बीमारियों से भी दूर रहेंगे। डॉक्टर अक्सर डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को घास पर नंगे पैर चलने की सलाह देते हैं।

RELATED ARTICLES

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

सर्दी में रोजाना एक संतरा खाने से शरीर को मिलते हैं ये गजब के फायदे, एक सप्ताह आजमा कर देखिए

सर्दियों में दिन ऐसे भी छोटा होता है और ठंडी हवा के बीच खानपान का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट से...

इस तरह खाते हैं शहद तो तुरंत बंद कर दें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

शहद में सेहत का खजाना होता है।  इसके सेवन से कई तरह की समस्याएं दूर हो सकती हैं. आयुर्वेद में भी इसके महत्व को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...