Saturday, December 9, 2023
Home उत्तराखंड हाईकमान की हामी के बाद कुछ बड़ा एक्शन ले सकते हैं सीएम...

हाईकमान की हामी के बाद कुछ बड़ा एक्शन ले सकते हैं सीएम धामी, पितृ पक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना

देहरादून। सूत्रों की बात मानें, पार्टी हाईकमान की हामी के बाद सीएम धामी कुछ बड़ा एक्शन ले सकते हैं और कुछ कैबिनेट मंत्रियों की जगह नए चेहरे को मौका दे सकते हैं। उत्तराखंड में सत्ता के गलियारों में सियासी हलचल फिर बढ़ गई है। माना जा रहा है भाजपा हाईकमान, उत्तराखंड सरकार के मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा कर सकता है। सीएम को सोमवार को कुमाऊं दौरे के बाद दून लौटना था पर वे दिल्ली रवाना हो गए। मंगलवार को वे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय गए। यहां उन्होंने राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से भेंट की। सीएम के पार्टी मुख्यालय में पहुंचने के साथ ही दून में कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। हालांकि पार्टी मुख्यालय में जब मुख्यमंत्री से कैबिनेट विस्तार के बारे में पूछा गया तो वह इस प्रश्न को टाल गए।

जब से ये विवाद खड़े हुए हैं, तब से मंत्रियों के साथ ही भाजपा विधायकों व वरिष्ठ नेताओं के दिल्ली दौरे भी बढ़े हैं। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत के साथ ही विधायक विनोद चमोली, खजान दास, दिलीप रावत आदि भी दिल्ली होकर आ चुके हैं। हालांकि, मंत्रियों के दिल्ली में पूर्व के प्रस्तावित कार्यक्रम थे। इस बीच, विधानसभा की विवादित भर्तियों को लेकर गठित एक्सपर्ट कमेटी विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को अंतरिम जांच रिपोर्ट सौंप चुकी है।

पितृ पक्ष के बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना
संभावना जताई जा रही है कि पितृ पक्ष के बाद नवरात्र पर्व के आसपास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल का विस्तार या उसमें फेरबदल कर सकते हैं। उनके मंत्रिमंडल में तीन मंत्री पद खाली हैं। इसके अलावा बैक डोर भर्ती मामले की जांच रिपोर्ट आनी है। जानकारों का मानना है कि यदि जांच समिति बैकडोर नियुक्तियों को रद्द करने की सिफारिश करती है तो तत्कालीन स्पीकर जो वर्तमान में कैबिनेट मंत्री हैं, पर नैतिक दबाव बना सकते हैं।

RELATED ARTICLES

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand देहरादून। FRI देहरादून में शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया

पुस्तक – सशक्त उत्तराखंड के विमोचन के साथ ही और ब्रांडहाउस ऑफ हिमालयाज लांच किया ’’उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव- सीएम धामी

भारत के प्रथम सी. डी. एस. जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि आज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी. डी. एस....

अब मैसेज को भेजने के 15 मिनट बाद तक एडिट कर सकेंगे यूजर्स, मेटा ने लांच किया नया फीचर

नई दिल्ली। मेटा ने आखिरकार कई नई सुविधाओं के साथ मैसेंजर और फेसबुक पर व्यक्तिगत संदेशों और कॉल के लिए डिफॉल्ट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन शुरू...