Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसी दो महिलाएं, एसडीआरएफ...

यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंसी दो महिलाएं, एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान से बचाई दोनों की जान

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम से लगे बनास गांव की दो महिलाएं यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से टापू पर फंस गईं। इस दौरान कुछ पशु भी यहां फंस गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर  रेस्क्यू अभियान चलाकर महिलाओं और फंसे बेजुबानों को सुरक्षित निकाला।
यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में दूसरे दिन भी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। बारिश के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और श्रद्धालुओं को बारिश के बीच जानकीचट्टी से यमुनोत्री  की पांच किमी की जोखिम भरी पैदल यात्रा कर करनी पड़ रही है। इस दौरान यहां दो महिलाएं यमुना नदी के टापू पर फंस गई। एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा फ़ोन के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचित किया गया। 

टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त स्थानीय महिलाएं अपने पशु लेने नदी पार गई थी। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वह बीच नदी में फंस गई। एसडीएआरएफ रेस्क्यू टीम के द्वारा दोनों महिलाओं को लाइफ जैकेट पहनाकर रोप रिवर क्रासिंग की सहायता से नदी के इस पार लाया गया। इसके बाद फंसी हुई तीन गायों को भी एक-एक कर के सुरक्षित नदी के इस पार लाया गया।

एक महिला के घुटने में चोट भी लग गई थी। एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त महिला को प्राथमिक उपचार देकर परिजनों के साथ घर भेजा गया। ग्रामीणों ने एसडीआरएफ का आभार जताया। बताया कि उक्त महिलाएं गायों को लेकर यमुना नदी तट से लगे असनोलतोक में गई थी। लगातार बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वह टापू में फंस गए थे।
RELATED ARTICLES

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

फेसबूक यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट, एक छोटी सी गलती से लग सकता है लाखों का चूना

नई दिल्ली। फेसबुक पर एक नए स्कैम का खुलासा हुआ है, जो एक लिंक की मदद से लोगों को लाखों का चूना लगा रहा है।...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में...

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...