Friday, September 22, 2023
Home ब्लॉग ट्रंप नहीं बच पाएंगे अमेरिकी कानून से

ट्रंप नहीं बच पाएंगे अमेरिकी कानून से

श्रुति व्यास

इट्स ऑफिशियल। तो डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ आपराधिक मुकदमे की चार्जशीट। अगले साल छह जनवरी को लोकतंत्र को कुचलने के आरोप में शुरू होगा मुकदमा। पूर्व राष्ट्रपति पर चार आरोप हैं। अभियोजन ने कहा है कि ‘‘चुनाव हारने के बाद भी प्रतिवादी (ट्रंप) सत्ता पर काबिज रहने के लिए दृढ़ संकल्पित थे”। ट्रंप के खिलाफ इस नए मामले की सुनवाई का काम दो महिला जजों को सौंपा गया है। गुरूवार को पूर्व राष्ट्रपति अमेरिकी मजिस्ट्रेट जज मोक्सिला ए उपाध्याय के समक्ष पेश होंगे, जिन्हें सन् 2022 में आठ साल के कार्यकाल के लिए नियुक्त किया गया था। कोर्ट की वेबसाइट पर दिए गए विवरण के अनुसार, उनका जन्म भारत में हुआ था। उनका बचपन अमेरिका के कन्सास शहर में गुजरा। उन्होंने कानून की शिक्षा लेने के पहले पत्रकारिता की डिग्री हासिल की। छह जनवरी वाले प्रकरण की सुनवाई अमेरिका जिला न्यायालय की न्यायाधीश तान्या चुटकन करेंगीं जो पहले वकील थीं और जिन्हें फेडरल ब्रांच में बराक ओबामा द्वारा नियुक्त किया गया था।

शक नहीं कि यह चार्ज कानून के राज, लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं की जीत है। लोकतंत्र-समर्थक विशेषज्ञों ने इसका स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे लोकतंत्र के विचार और उसकी पालना में लोगों का विश्वास फिर से स्थापित होगा। विशेष प्रोसिक्यूटर की इस घोषणा का स्वागत और सराहना दोनों है। इसलिए भी क्योंकि इससे ट्रंप और उनके समर्थकों द्वारा दी जा रही धमकियों के मद्देनजर अमेरिका की चुनाव व्यवस्था  मजबूत होगी। अभियोग में ट्रंप पर चार आरोप हैं: अमेरिका से धोखाधड़ी करने की साजिश, आधिकारिक काम में बाधा डालने की साजिश, आधिकारिक काम में बाधा डालना और बाधा डालने का प्रयास करना तथा 2020 के चुनाव परिणामों को बदलने और सत्ता में बने रहने के लिए षडय़ंत्र और सतत अनुचित प्रयास करना। अभियोग में छह सह-साजिशकर्ताओं की सूची भी दी गई है, जिन्होंने ट्रंप के सत्ता में बने रहने के प्रयासों में केंद्रीय भूमिका निभाई। हालांकि इनके नाम नहीं दिए गए हैं लेकिन इन छह में से पांच के बारे में जो विवरण है वह ट्रंप के वकीलों रूडी जुलियानी, सिडनी पावेल, जान ईस्टमेन, केन चेसब्रो और अमेरिकी न्याय विभाग के पूर्व अधिकारी जेफ क्लार्क से मेल खाता है।

यह ट्रंप के सामने आने वाली कानूनी चुनौतियों की शुरूआत भर है। जॉर्जिया में फुलटोन काउंटी डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी फेनी विलिस, ट्रंप पर धोखाधड़ी के आरोप लगाने की तैयारी कर रहे हैं। ये आरोप चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण इस राज्य में ट्रंप द्वारा बाइडेन की जीत को पलटने के प्रयासों से संबंधित है। इस सबसे कुख्यात मामले में ट्रंप ने जॉर्जिया के सेक्रेटरी ऑफ स्टेट, रिपब्लिकन पार्टी के ब्रेड रेफेन्सपर्सजर को बाइडेन की हार के लिए जरूरी वोटों का ‘जुगाड़’ करने का निर्देश दिया था। छह जनवरी की घटनाओं के बाद से ही इस बात की अनिश्चितता एवं इसे लेकर चिंता और भय बना हुआ है कि क्या अमेरिका ट्रंप और उनकी भडक़ाऊ हरकतों के खिलाफ कोई कार्यवाही करेगा? क्या 45वें राष्ट्रपति को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया जाएगा कि वे एक समय दुनिया के सबसे शक्तिशाली पद पर थे या अमेरिकी संस्थाएं- जो सबसे ताकतवर और विवेकवान मानी जातीं हैं- उस व्यक्ति का सामना करेंगी जो दुनिया के सबसे शक्तिशाली पद पर था? कल की घोषणा से यह साफ और जोरदार संदेश गया है कि चाहे कोई भी हो, यदि वह भविष्य में ऐसा ही अलोकतांत्रिक कार्य करता है तो कानून और उसके लंबे हाथ उस तक पहुंचेंगे।

जहां तक ट्रंप का सवाल है, यहां से उनका राजनीतिक सफर जोखिम भरा होगा क्योंकि उन्हें लगभग अंतहीन कानूनी कार्यवाहियों के रूप में बहुत सी बाधाओं का सामना करना होगा। इन नए आरोपों की घोषणा के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि रिपब्लिकन पार्टी के नेता चुप हैं। पहले जब ट्रंप के खिलाफ आरोपों की घोषणा होती थी तब उनके पक्ष में जोरदार प्रतिक्रिया होती थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। एक मसला पैसे का भी है। चुनाव अभियान जोर पकड़ रहा है लेकिन साथ ही कानूनी पचड़ों पर होने वाला खर्च भी बढ़ रहा है, जिससे उनकी सेव अमेरिकी पोलिटिकल एक्शन कमेटी के संसाधनों पर जबरदस्त दबाव पड़ रहा है। वे जितनी रकम हासिल करते हैं उससे ज्यादा खर्च कर देते हैं। और अभी मुकदमे की कार्यवाही के पूरी गति पकडऩे में दो महीने का समय है। तब इस पर करोड़ों डॉलर का खर्च आएगा।

आने वाले महीनों में, जैसे-जैसे चुनावी गर्मी बढ़ेगी, ट्रंप को अलग-अलग डिस्ट्रिक्स और अदालतों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अक्टूबर में न्यूयॉर्क अटार्नी जनरल के व्यक्तिगत रूप से ट्रंप पर और ट्रंप आर्गेनाइजेशन पर 25 करोड़ डॉलर के दावे की कार्यवाही प्रारंभ होगी। 15 जनवरी 2024 को आयोवा में रिपब्लिकनों का सम्मलेन होगा और इसी दिन मानहानि के मामले में कार्यवाही शुरू होगीं। उसके बाद राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन के समय के आसपास आपराधिक मामलों की सुनवाई प्रारंभ होगी। आने वाले मार्च माह में ट्रंप पर स्ट्रॉर्मी डेनियल्स को मुंह बंद रखने के बदले पैसे देने के मामले की कार्यवाही शुरू होगी। इसके दो महीने बाद मई के अंत में सरकारी दस्तावेजों को गैर-कानूनी तरीके से अपने पास रखने के जो आरोप उन पर लगे हैं, उससे संबंधित मुकदमा शुरू होगा। ट्रंप इतिहास बना रहे हैं। वे ऐसे पहले व्यक्ति हैं जो राष्ट्रपति बनने की दौड़ में हैं और आपराधिक प्रकरणों का सामना भी कर रहे हैं। यदि वे 2024 का चुनाव जीत जाते हैं तो वे ऐसे पहले व्यक्ति बन सकते हैं जो व्हाइट हाउस जाने की बजाए जेल जाएगा। अमेरिका बदल गया है और वह और बदलेगा।

RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...