Monday, March 27, 2023
Home मनोरंजन अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में हुई टाइगर जिंदा है फेम सज्जाद...

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 में हुई टाइगर जिंदा है फेम सज्जाद डेलाफ्रूज की एंट्री

दक्षिण भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। अब ऐसी चर्चा चल रही है कि पुष्पा 2 में टाइगर जिंदा है फेम अभिनेता सज्जाद डेलाफ्रूज शामिल हो गए हैं। वह इस फिल्म में अहम भूमिका में दिखने वाले हैं। सज्जाद ने सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है में विलेन की भूमिका में दर्शकों का ध्यान खींचा था।

रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने फिल्म के लिए सज्जाद की कास्टिंग कर ली है, हालांकि उनके किरदार को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। फिर भी फैंस कयास लगा रहे हैं कि वह पुष्पा 2 में अल्लू से दो-दो हाथ करते हुए दिखने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस संबंध में जल्द आधिकारिक घोषणा होगी। पहले भाग की तरह इसके दूसरे भाग का निर्देशन भी सुकुमार ही संभाल रहे हैं।

एक के बाद एक कई विलेन की भूमिकाओं ने सज्जाद को शोहरत दिलाई है। वह टाइगर जिंदा है में सलमान के अपोजिट अबू उस्मान नामक खूंखार विलेन की भूमिका में दिखे थे। इसके बाद नीरज पांडे की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स में उनका अभिनय देखने लायक था। उनके द्वारा निभाई गई हाफिज अली की भूमिका ने लोगों को आतंक के डर से परिचय कराया। उन्हें हॉरर थ्रिलर अंडर द शैडो में भी देखा गया था।

जाने-माने अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी 2 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर आई है। शशांक घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं। इसमें सज्जाद भी अहम किरदार में नजर आए हैं। अभिनय में अपनी शुरुआत करने से पहले सज्जाद अबु धाबी में एक सेल्समैन की नौकरी किया करते थे। सेल्समैन की नौकरी के बाद उन्होंने पीआर मैनेजर के तौर पर काम किया। फिर मॉडलिंग में अपनी पहचान बनाई।

पुष्पा 2 को बड़े बजट में बनाया जा रहा है। खबरों की मानें तो पहले भाग से पुष्पा 2 का बजट बड़ा होगा। फिल्म के निर्माण की लागत ही करीब 200 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगी। इसका कुल बजट 400 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है। मेकर्स इसे केजीएफ 2 से भव्य बनाने की कोशिश में लगे हैं। इसके दूसरे भाग का शीर्षक पुष्पा: द रूल रखा गया है, जिममें एक बार फिर अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी।

पुष्पा पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में आई थी। इसमें पहली बार पर्दे पर अल्लू और रश्मिका की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में सामंथा रुथ प्रभु आइटम नंबर पर थिरकती हुई दिखी थीं। इसकी कहानी चंदन की लकडिय़ों की तस्करी पर आधारित है।

RELATED ARTICLES

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...