Monday, September 25, 2023
Home राजनीति हिमाचल में भी टूटेगा इस बार मिथक, जनता लगाएगी भाजपा सरकार के...

हिमाचल में भी टूटेगा इस बार मिथक, जनता लगाएगी भाजपा सरकार के कामो पर मुहर-रेखा आर्या

हिमाचल प्रदेश। आज उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित रेणुका जी विधानसभा पहुंची जहाँ सर्वप्रथम उन्होंने माँ रेणुका मंदिर जाकर उनका आशीर्वाद लिया तत्पश्चात ददाहू, संगडाह सहित कई क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क अभियान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सभी जनता से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने 70 लाख हिमाचलियों के लिए कार्य किया है। गरीब को अब ईलाज की चिंता नहीं हैं आज यहाँ सभी का ईलाज मुफ्त में किया जा रहा है। केन्द्र में मोदी सरकार की आयुष्मान योजना और हिमाचल में हिमकेयर योजना डबल इंजन का बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आज उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में गैस कनैक्शन का लाभ दिया जा रहा है जिससे आज हिमाचल प्रदेश देश में धुंआ मुक्त राज्य बना है। अटल टनल का निर्माण डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है। मोदी और जयराम की डबल इंजन की सरकार ने गरीब के लिए काम किया है। कोरोना के समय से लेकर आज तक देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज का वितरण किया जा रहा है जो आज भी जारी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 140 करोड़ लोगों को मुफ्त में कोरोना के टिके लगवाये है और लोगों से एक भी पैसा नहीं लिया गया। कांग्रेस झुठी गांरटियों का मॉडल प्रदेश की जनता को नहीं बेच पाऐगी क्योंकि कांग्रेस के झुठे वादे इस प्रदेश की जनता को पता है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में भी उत्तराखंड की भांति मिथक टूटेगा और हम पूर्ण बहुमत के साथ हिमाचल में भी भगवा लहराएंगे।

इस अवसर पर अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, जिला प्रवासी प्रभारी कुंदन परिहार, विधानसभा प्रवासी प्रभारी यशपाल नेगी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य सूर्या, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण गर्ग, मंडल सचिव के. डी. शर्मा सहित स्थानीय पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं शुरू- सरकार की चेतावनी, लूटे गए हथियार 15 दिनों में लौटाएं

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने जानकारी देते हुए कहा आज से इंटरनेट सेवाएं जनता के लिए शुरू कर दी जाएंगी। मणिपुर सरकार...

दुष्कर्म के आरोपी को भगाने की कोशिश में महिला एएसआई के साथ की मारपीट

हरियाणा। करनाल के निसिंग थाने में तैनात महिला एएसआई के साथ एक व्यक्ति समेत पांच महिलाओं ने मिलकर मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। आरोपियों...

सितंबर को गुजरात दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, शिक्षा संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

नई दिल्‍ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शिक्षा क्षेत्र से संबंधित 4,500 करोड़ रुपये की लागत वाली परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए 27 सितंबर को गुजरात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

नई गाड़ी के इंश्योरेंस पर भी कर सकते हैं पैसे की बचत, ऐसे उठाएं नो क्लेम बोनस का फायदा

नई दिल्ली। अगर आप नई गाड़ी लेने का विचार कर रहे हैं तो उसके इंश्योरेंस पर आप पुरानी गाड़ी के नो क्लेम बोनस का फायदा...

पं० दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 107वी जयंती के अवसर पर उन्हे भावपूर्ण स्मरण करते हुए...

डॉक्टरों का कारनामा, इंसान के शरीर में सूअर का ‘दिल’ लगाकर बचाई जान

अमेरिका। मेडिकल साइंस में इंसानों में किडनी, लीवर यहां तक कि हार्ट ट्रांसप्लांट होना अब आम बात हो गई है। लेकिन एक जानवर को अंग...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर सीएम धामी लंदन रवाना, ट्वीट करके कही अपने दिल की बात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशक्त उत्तराखण्ड का लक्ष्य लेकर लंदन रवाना हो गए । लंदन रवाना होने से पहले सीएम धामी ने ट्वीट करके...

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर...

उत्तरकाशी में फिर महसूस किए भूकंप के झटके, मापी गई 3.0 तीव्रता

देहरादून। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में सोमवार आज सुबह 8:35 बजे भूकंप के झटके महसूस किया गया। हालांकि भूकंप से किसी तरह...

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन...

13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म में दुकान संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

देहरादून। नाबालिग से दुष्कर्म में राशन की दुकान चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि किसी...

चीन के गायब होते मंत्री

श्रुति व्यास पहले विदेश मंत्री चिन गांग गायब हुए। आज तक उनका कोई अतापता नहीं है। अब चीन के रक्षा मंत्री जनरल ली शांगफू भी...