Monday, March 27, 2023
Home हेल्थ फूड पॉइजनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5...

फूड पॉइजनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं ये 5 घरेलू नुस्खे

लोग जहां भी जाते हैं नए भोजन विकल्पों को आजमाना पसंद करते हैं, लेकिन उनसे फूड पॉइजनिंग का खतरा अधिक रहता है। फूड पाइजनिंग स्टैफिलोकोकस नामक बैक्टीरिया, वायरस या अन्य जीवाणु के कारण हो सकता है। इससे पेट दर्द, उलटी और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। आइए आज हम आपको 5 ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो फूड पॉइजनिंग की समस्या को दूर करने में प्रभावी हो सकते हैं।

सेब का सिरका है उपयोगी
सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बनने वाले बैक्टीरिया के खिलाफ बहुत प्रभावी हैं। लाभ के लिए 1-2 बड़ी चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को एक गिलास गर्म पानी डालकर अच्छे से मिलाएं। समस्या ठीक होने तक इस पेय का रोजाना 2-3 बार सेवन करें। हालांकि, अगर आपको सेब का सिरका सूट नहीं करता है तो आप इस उपाय को न आजमाएं।

अदरक और शहद भी हैं प्रभावी
अदरक और शहद का मिश्रण भी फूड पॉइजनिंग का प्राकृतिक रूप से इलाज करने में मदद कर सकता है। लाभ के लिए एक कप पानी में 1-2 इंच कटी हुई अदरक डालें और इसे सॉस पैन में उबालें। 5 मिनट के बाद मिश्रण को छाने और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर सेवन करें। आप चाहें तो अदरक के रस की कुछ बूंदों को शहद में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।

शहद और तुलसी का मिश्रण है सहायक
तुलसी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुणों खाद्य जनित रोगजनकों को मारने के लिए जाने जाते हैं। यह आपके पेट को स्वस्थ रखने के साथ फूड पॉइजनिंग से जुड़े लक्षणों को भी कम कर सकता है। लाभ के लिए तुलसी के कुछ पत्तों को पीसकर उसका रस निकालें और फिर एक चम्मच तुलसी के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर तुरंत सेवन करें। वैकल्पिक रूप से आप एक कप पानी में तुलसी के तेल की एक बूंद डालकर भी पी सकते हैं।

आंवले के जूस का करें सेवन
आंवले के जूस का सेवन फूड पॉइजनिंग के दौरान होने वाले लक्षण जैसे जी मचलाना और उल्टी आना आदि की समस्या से राहत दिला सकता है। इतना ही नहीं इसमें प्रचुर मात्रा में सम्मिलित विटामिन- सी जैसे गुण पेट की समस्याओं को भी दूर करने का काम करते हैं। लाभ के लिए थोड़े-से आंवले के जूस को एक कप पानी में डालकर अच्छे से मिलाएं और उसके बाद इसका सेवन करें।

केले का सेवन भी हो सकता है लाभकारी
केला शरीर में खोए हुए पोटेशियम की भरपाई करके फूड पॉइजनिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। लाभ के ले रोजाना एक केला खाएं। आप चाहें तो केले के पेस्ट को दूध में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा आप दिन में 2 से 3 बार कर सकते हैं। इसी तरह समस्या के पूरी तरह खत्म होने तक इस उपाय को दोहराते रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

बिना जिम जाएं घर पर ही कर सकते हैं ये 10 लेग एक्सरसाइज, मिलेगी मजबूत और सुंदर टांगे

वजन कम करते हुए हमेशा फिट और हेल्दी रहना हर किसी को बहुत पसंद होता है। लेकिन इसके लिए सिर्फ मोटापे पर ही ध्यान...

कहीं आप पर भारी ना पड़ जाए ओवरस्लीपिंग की आदत, जानें इसके नुकसान

सोना हमारी दैनिक दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे सोना हर किसी के लिए जरूरी है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...