Wednesday, September 27, 2023
Home हेल्थ सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5...

सर्दियों में ठंडे पानी से नहाने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे

सर्दियों के दौरान लोग नहाने के लिए गरम पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडे पानी से नहाने के अपने कई फायदे हैं। ठंडे पानी से स्नान करना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हृदय रोग से पीडि़त लोगों को ठंडे पानी से नहाने से बचना चाहिए। आइए आज हम आपको ठंडे पानी से नहाने पर मिलने वाले पांच प्रमुख लाभों के बारे में बताते हैं।

सक्रिय रहती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
ठंडा पानी ल्यूकोसाइट्स के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है। ल्यूकोसाइट्स शरीर में संक्रमण से लडऩे में मदद करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा नियमित रूप से ठंडे पानी से नहाने पर रोग प्रतिरोधक क्षमता भी सक्रिय रहती है और इससे सर्दी-खांसी और फ्लू जैसी बीमारियों से सुरक्षा मिल सकती है। ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिज्म का स्तर भी बढऩे लगता है और यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में सहायक
ठंडे पानी से नहाने से हमारे शरीर को अपने तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है जिससे ब्लड सर्कुलेशन अपने आप बढऩे लगता है। बेहतर ब्लड सर्कुलेशन त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद कर सकता है। ठंडे पानी से नहाने से वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों को होने वाले नुकसान को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है।

बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मददगार
शैंपू करने के बाद बालों को ठंडे पानी से धोने से बालों में चमक आती है। दरअसल, ठंडा पानी स्कैल्प के रोमछिद्रों को बंद कर देता है और क्यूटिकल्स को टाइट कर देता है। यह नमी को भी लॉक करता है और समय के साथ बालों को रूखा और बेजान होने से बचा सकता है। इसके विपरीत गरम पानी न सिर्फ आपकी त्वचा, बल्कि बालों को भी रूखा बना सकता है।

डिप्रेशन को कम करने में सहायक
डिप्रेशन से निपटने वाले लोगों के लिए ठंडे पानी से नहाना भी लाभदायक हो सकता है। इसे इलेक्ट्रोशॉक थेरेपी के रूप में जाना जाता है। ठंडा पानी मस्तिष्क को इलेक्ट्रिक इंपल्स भेजता है, जो शरीर को सतर्कता, स्पष्टता और ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। ठंडे पानी से नहाने से शरीर में एंडोर्फिन या हैप्पी हार्मोन भी रिलीज होने लगते हैं।

मेटाबॉलिज्म का स्तर सुधारने में कारगर
कई शोध के मुताबिक, ठंडे पानी से नहाने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। इसके अलावा, यह ब्राउन फैट के उत्पादन को भी बढ़ाता है। यह एक विशिष्ट प्रकार का वसा ऊतक होता है जो कैलोरी जलाकर ऊर्जा उत्पन्न करता है। हफ्ते में दो से तीन बार ठंडे पानी से नहाने से समय के साथ वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है।

RELATED ARTICLES

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

इन बीमारियों के मरीज भूल से भी न खाएं केला, वरना जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी

केला में भरपूर मात्रा में आयरन और कैल्शियम होता है. लोग इसे व्रत से लेकर ब्रेकफास्ट में खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसका मतलब...

एक महीने के लिए आलू खाना बंद कर दें, इसके बाद शरीर पर होगा कुछ ऐसा असर…

आलू…हमारी डाइट का अहम हिस्सा है. यह इंडियन किचन में इस्तेमाल में आने वाला सबसे महत्वपूर्ण सब्जी है. आलू के साथ सबसे अच्छी बात...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

जोशीमठ आपदा के सभी जिलों में डेंजर जोन की तलाश के लिए बनेगी 7 सदस्यीय समिति

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल बोले समिति की रिपोर्ट आने पर भवनों को किया जाएगा सुरक्षित देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब...

हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, दरिंदगी बताकर रो पड़ी पीड़िता

कुशीनगर।  पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और...

लेफ्टिनेंट जनरल (DGAFMS ) दलजीत सिंह पहुंचे स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ने एसआरएचयू के छात्रों को दिया सक्सेस मंत्र डोईवाला। भारतीय सेना में चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल...

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लडऩे की चुनौती...

मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार के अलावा अन्य स्टारकास्ट भी आए नजर

अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर  जारी किया गया। यह रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल की कहानी को दिखाता है,...

दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार मिली नदी किनारे, 2 के शव बरामद

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी...