Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय आठ साल के मासूम का अपहरण कर नौकर ने की हत्या, आरोपी...

आठ साल के मासूम का अपहरण कर नौकर ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। बुलंदशहर के खुर्जा के अरनिया थाना इलाके के जहानपुर से 15 जून को अपहृत आठ वर्षीय चिराग की आरोपी नौकर ने शोर मचाने पर गला दबाकर हत्या कर दी थी। रविवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी ने यह जानकारी दी। वारदात में उसकी पत्नी भी शामिल रही। आरोपी की पत्नी की निशानदेही पर पुलिस ने अलीगढ़ के चंडौस थाना क्षेत्र के गांव कसेरू-टीकरी के जंगल से चिराग का शव सड़ी-गली अवस्था में बरामद कर लिया। 15 जून को अरनिया थाना क्षेत्र के गांव जहानपुर निवासी राजेश चौहान ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि दोपहर के समय वह अपने खेत पर नौकर अरुण चंद उर्फ आलोक व आठ वर्षीय पुत्र चिराग उर्फ अंचित के साथ मौजूद था। राजेश ने नौकर को खेत से बाइक लेकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए भेजा था। साथ ही चिराग को भी घर छोड़ने के लिए कहा था। तब से चिराग और नौकर दोनों लापता थे।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो आरोपी बच्चे को ले जाते हुए दिख गया। रविवार देर रात अरनिया और खुर्जा देहात पुलिस संयुक्त रूप से दशहरा फ्लाईओवर पर चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार युवक पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया। आरोपी की शिनाख्त बच्चे के अपहरणकर्ता अरुण चंद उर्फ आलोक निवासी गांव सियाखास थाना जवां के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले पेट्रोल पंप पर पहुंचा लेकिन तेल नहीं डलवाया। बच्चे को बाइक पर बैठाकर अपने गांव की ओर चल दिया। इसी बीच चिराग ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिस पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को चंडौस थाना क्षेत्र के गांव कसेरू-टीकरी के जंगल में फेंक दिया। वारदात में उसकी पत्नी रजनी ने भी साथ दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चिराग की हत्या के बाद वह अपने गांव सियाखास पहुंच गया था। वहां उसने पत्नी रजनी को बच्चे की हत्या की जानकारी दी। इसके बाद दोनों ने बच्चे के जीवित होने की झूठी कहानी के साथ 15 लाख रुपये की फिरौती मांगने की योजना बनाई। आरोपी अपने साथ राजेश का फोन भी ले गया था। उसने 16 जून को राजेश के फोन से उसके भांजे को मिस कॉल की। इस पर भांजे ने कॉल किया तो आरोपी अरुण ने उससे अगले दिन 17 जून को शाम चार बजे 15 लाख रुपये फिरौती की मांग की।
अरुणचंद ने सात साल पहले भी छतारी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा हसनगढ़ी में चार माह के बच्चे की अपहरण के बाद हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसको न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा हुई थी। फरवरी माह में ही वह जमानत पर बाहर आया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी ने 16 जून 2016 को वारदात की थी। पीड़ित रेशमपाल और अरुण की दोस्ती अलीगढ़ में हुई थी। आर्थिक तंगी बताकर आरोपी अरुण 15 जून 2016 को छतारी स्थित रेशमपाल के घर पर आ गया था। 16 जून को रेशमपाल और उसकी पत्नी अपने चार माह के बेटे अमन को छोड़कर खेत चले गए थे।
इसी दौरान अरुण ने अमन का अपहरण कर लिया और एक ग्रामीण को फोन किया और पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। बच्चे का शव अलीगढ़ से बरामद किया गया था। चिराग की हत्या के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रोते बिलखते चिराग के पिता राजेश चौहान ने कहा कि बड़ी मन्नतों के बाद चिराग का जन्म हुआ था। शादी के बाद सबसे बड़ी बेटी भावना का जन्म हुआ। उसके बाद छोटी बेटी का जन्म हुआ। ऐसे में घर का वंश आगे बढ़ाने के लिए उसने कई मंदिरों में मन्नत मांगी थी। उसकी पत्नी ने व्रत भी रखे। काफी मन्नतों के बाद आठ साल पहले चिराग का जन्म हुआ था।
RELATED ARTICLES

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...