Wednesday, May 31, 2023
Home राजनीति कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव...

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार का थमा शोर, जानिए किस तरह राजनीतिक दलों ने लोगों को लुभाने की कोशिश की

कर्नाटक। 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हाई-वोल्टेज चुनाव प्रचार सोमवार को समाप्त हो गया। इस अभियान में विभिन्न राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं ने लोगों को लुभाने की कोशिश की। प्रचार अभियान में जहां भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाएं और छह रोड शो किए तो कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ने 12 दिनों तक राज्य में डेरा डाला। चुनावी प्रचार के दौरान राज्य की सभी तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा, कांग्रेस और जनता दल-सेक्युलर (JDS) ने बहुमत हासिल करने के लिए मतदाताओं को लुभाने के साथ-साथ एक-दूसरे पर कई आरोप लगाने की पूरी कोशिश की है।

कर्नाटक चुनाव जीतने के लिए प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी। पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कई भाजपा शासित राज्यों के सीएम ने पार्टी की जीत के लिए कई सभाएं और रैलियां की।प्रचार के अंतिन दिन शाह ने डोड्डाबल्लापुरा में मेगा रोड शो किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि हम पूर्ण बहुमत या एक तिहाई सीटों के साथ चुनाव जीतेंगे।

भाजपा ने इस तरह झोंकी ताकत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व ने पार्टी के लिए प्रचार किया, भाजपा ने लोगों का समर्थन पाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी।

इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनसभाओं को संबोधित किया और छह रोड शो किए। अमित शाह ने 16 जनसभाएं और 14 रोड शो किए। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 10 जनसभाएं और 16 रोड शो किए।

29 मार्च को चुनावों की घोषणा से पहले, पीएम मोदी ने कई सरकारी योजनाओं और परियोजनाओं का अनावरण करने के लिए जनवरी से सात बार राज्य का दौरा किया था और कई लाभार्थी बैठकों को संबोधित किया था।

भाजपा नेताओं के अनुसार, पीएम मोदी की चुनावी रैलियों ने उनके अभियान को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया और चुनावों में पार्टी को इतिहास रचने में मदद मिलेगी।

कुल मिलाकर, भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं ने कुल 206 जनसभाएं और 90 रोड शो किए, जबकि इसके राज्य के नेताओं ने 231 जनसभाएं और 48 रोड शो किए।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पार्टी के लिए प्रचार करने और चुनावों की रणनीति बनाने के लिए बड़े पैमाने पर राज्य का दौरा किया।

कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों को उठाया

कांग्रेस ने आमतौर पर स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया और इसका अभियान भी शुरू में राज्य के नेताओं द्वारा चलाया गया। चुनाव प्रचार के आधे समय के बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं की एंट्री हुई, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाला।

कांग्रेस के पूर्व सीएम सिद्धारमैया और प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार जैसे दिग्गज नेताओं के साथ कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा को कड़ी टक्कर देने में लगी है। कांग्रेस पार्टी कर्नाटक जीतकर अपने कार्यकर्ताओं को इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्यों के चुनाव में एक बड़ा बूस्ट देना चाहेगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस के लिए चुनाव परिणाम राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की प्रभावशीलता का संकेत दे सकता है जो दिसंबर में समाप्त हुई थी। यह चुनाव पार्टी अध्यक्ष खरगे के लिए भी व्यक्तिगत रूप से महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि वो कर्नाटक के एक प्रमुख नेता हैं।

कांग्रेस ने अपने शीर्ष राज्य और केंद्रीय नेताओं द्वारा 99 जनसभाएं और 33 रोड शो किए हैं।

इस चुनाव प्रचार में भाजपा सरकार पर हमला करने का कांग्रेस का मुख्य एजेंडा केवल भ्रष्टाचार और 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों के इर्द गिर्द घूमा। हालांकि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी रैलियों में अदाणी का मुद्दा भी खूब उठाया।

जेडीएस ने भी खूब किया प्रचार

जेडीएस ने भी एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व में प्रचार अभियान चलाया। इस अभियान में पार्टी संरक्षक देवेगौड़ा भी अपनी उम्र संबंधित बीमारियों के बावजूद शामिल हुए। भाजपा और कांग्रेस के प्रभुत्व वाले राज्य में पार्टी खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रही है। 2018 में, इसने कांग्रेस के साथ चुनाव के बाद गठबंधन करके किंगमेकर की भूमिका निभाई।

RELATED ARTICLES

जेठ के महीने में धामी कैबिनेट में होगा बदलाव, खाका तैयार

विवादास्पद व नान परफॉर्मर मंत्रियों की होगी छुट्टी धामी कैबिनेट में नये चेहरों को मिलेगा मौका दायित्वों का बंटवारा भी जल्द होने की संभावना देहरादून। उत्तराखण्ड भाजपा में...

मोदी सरकार के नौ साल की उपलब्धि के जरिए भाजपा कर रही लोकसभा की तैयारी

लखनऊ। मोदी सरकार की नौ साल पूरे होने पर भाजपा घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। इसके माध्यम से वह लोकसभा चुनाव के लिए रास्ता...

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया आतंकवादी प्रवृतियों के साथ खड़े होने का आरोप

कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में एक चुनावी रैली में भाषण की शुरुआत जय श्री राम और जय बजरंग बली के नारों से करते...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...