Sunday, October 1, 2023
Home उत्तराखंड हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या का हुआ खुलासा, सार्वजनिक शौचालय के...

हाथीबड़कला क्षेत्र में महिला की हत्या का हुआ खुलासा, सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी पर मुकदमा दर्ज कर किया गिरफ्तार

देहरादून। हाथीबड़कला क्षेत्र में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शव सड़क किनारे रखे कूड़ेदान के पास लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। कुछ ही दूरी पर कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के सरकारी आवास भी हैं। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने पास ही स्थित सार्वजनिक शौचालय के कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल की है। इधर, महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ऐसे में उसके शव को 72 घंंटे तक मोर्चरी में रखा जाएगा। पुलिस को सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे कंट्रोल रूम से सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। यह क्षेत्र शहर कोतवाली और डालनवाला थाने का बॉर्डर है।

ऐसे में दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। महिला के सिर और गर्दन के पास गहरे घाव हैं। आसपास के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इसमें एक युवक कूड़ेदान के पास इस महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि वह थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है। वह दिन में पास ही एक मॉल में भी काम करता है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रात की सारी कहानी उगल दी।

राजेश ने बताया, वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है। रात करीब साढ़े नौ बजे यह महिला सड़क पर घूम रही थी। खाना और शराब मांग रही थी। वह महिला को टिन शेड में ले आया। उसे खाना खिलाया और शराब पिलाई। इसके बाद उसने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन वह विरोध करने लगी। नहीं मानी तो उसने महिला का सिर दीवार में दे मारा। इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसने दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो छटपटाने लगी। शांत करने के लिए राजेश ने उसके सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। राजेश ने शव को ठिकाने लगाने की सोची। देर रात करीब तीन बजे वह शव को घसीटते हुए कूड़ेदान तक ले आया। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसएचओ डालनवाला राजेश साह ने बताया, महिला की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह अक्सर न्यू कैंट रोड पर घूमती रहती थी। पहचान के लिए उसके शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखवाया गया है। इस मामले में धारा चौकी प्रभारी आशीष रावत की ओर से डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

लंदन से दून लौटने पर अपने सीएम के स्वागत में उमड़े भाजपाई

मंत्री, विधायक व संगठन से जुड़े नेताओं ने किया सीएम धामी का खुलकर स्वागत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद...

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज- डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई...

उत्तराखंड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चिंतन शिविर का आयोजन

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियो को दी संजीवनी देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी

नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर...

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

वायु प्रदूष से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार, केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी त्योहारी सीजन की तैयारी के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 15 सूत्री विंटर...

लंदन से दून लौटने पर अपने सीएम के स्वागत में उमड़े भाजपाई

मंत्री, विधायक व संगठन से जुड़े नेताओं ने किया सीएम धामी का खुलकर स्वागत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद...

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, चार बजे तक मिलेगी सुविधा

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह...

दर्दनाक हादसा- तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए तीन सगे भाइयों की मौत हो गई।...

दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दांत अच्छी हालत में रहते...

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज- डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई...

बिना शादी के गर्भवती हुई युवती, भाई और मां ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती को उसके परिजनों ने जलाकर मारने का प्रयास...