Friday, June 9, 2023
Home उत्तराखंड विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद,...

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज शीतकाल के लिए होंगे बंद, जानिए कपाट बंद होने का समय

उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर बुधवार की दोपहर 12: 01 बजे बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12: 09 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गांव से शनि महाराज की डोली 27 अक्टूबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी। शीतकाल में यमुना के दर्शन खरशाली स्थित यमुना मंदिर में होंगे। उधर, द्वादश ज्योर्तिलिंगों में शामिल भगवान केदारनाथ के कपाट 27 अक्टूबर यानी भैयादूज पर्व पर सुबह साढ़े आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार एवं पौराणिक परंपराओं के साथ विधिविधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद भगवान की पंचमुखी उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए प्रथम पड़ाव फाटा, 28 अक्टूबर को भोले बाबा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी तथा 29 अक्टूबर को पंचगद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी। शीतकाल के छह माह तक यहीं पर भगवान केदारनाथ की शीतकालीन पूजाएं व भक्त दर्शन कर सकेंगे।

केदारनाथ में अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

वहीं, गौरीकुंड स्थित मां गौरा माई के कपाट भी इसी दिन शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद करने को लेकर मंदिर समिति ने तैयारी शुरू कर दी है।केदारनाथ में अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए, जबकि गंगोत्री धाम में इस सीजन में 6.12 लाख, जबकि यमुनोत्री धाम में 4.78 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं, जोकि रिकार्ड है।गंगोत्री धाम में कपाट बंद होने की पूरी तैयारी हो चुकी है। सभी तीर्थ पुरोहित भी गंगोत्री धाम पहुंच चुके हैं। गंगोत्री धाम में अधिकांश व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान शीतकाल के लिए बंद कर दिए हैं।

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि अन्नकूट पर्व पर बुधवार की सुबह 10: 15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। उसके बाद निर्वाण दर्शन किए गए। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। उसके बाद 12: 01 बजे अमृत बेला पर कपाट बंद किए जाएंगे, जिसके बाद डोली मुखवा के लिए प्रस्थान करेगी। डोली रात्रि निवास चंडेश्वरी देवी मंदिर (मार्कंडेय मंदिर) में प्रवास करेगी। 27 अक्टूबर को गंगा की डोली मुखवा के लिए पहुंचेगी। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष राजस्वरूप उनियाल ने बताया कि 27 अक्टूबर को भैया दूज पर दोपहर 12:09 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट बंद किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर...

प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से हटाए जाएंगे कूड़े के पहाड़, 75 करोड़ 63 लाख का बजट हुआ जारी

देहरादून। प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से कूड़े के पहाड़ (लीगेसी वेस्ट) हटाने को केंद्र से 75 करोड़ 63 लाख का बजट...

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू, पहले दिन 20 यात्रियों के साथ हुई रवाना

उदयपुर। देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस...

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने किया सफलता पूर्वक परीक्षण

बालासोर। भारत लगातार अपने रक्षा क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है। वहीं, अब नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने सफलता पूर्व...

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर...

दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

सियोल। दक्षिण कोरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। इससे...

प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से हटाए जाएंगे कूड़े के पहाड़, 75 करोड़ 63 लाख का बजट हुआ जारी

देहरादून। प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से कूड़े के पहाड़ (लीगेसी वेस्ट) हटाने को केंद्र से 75 करोड़ 63 लाख का बजट...

लीची के मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने...

इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण

किडनी से संबंधित परेशानियों का सामना किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में करना पड़ सकता है, लेकिन महिलाएं इस समस्या से सबसे...

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता का गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

हरिद्वार। हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने...

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया...

तमन्ना भाटिया की जी करदा इस ओटीटी पर होगी रिलीज, सामने आई तारीख

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग कंटेम्परेरी रोमांस ड्रामा सीरीज जी करदा 15 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार...