चमोली
*थाना थराली पुलिस द्वारा 02 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार।*
आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध शराब व मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने क्रम में दिनांक 21.01.2022 थाना थराली पुलिस द्वारा योगम्बर सिंह पुत्र श्री चंद्र सिंह, निवासी ग्राम-हरनी, पोस्ट-मुन्दोली, थाना-थराली जनपद चमोली उम्र 25 वर्ष को 02 अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना थराली पर आबकारी अधिनयम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम व पता अभियुक्त
योगम्बर सिंह पुत्र श्री चंद्र सिंह, निवासी ग्राम-हरनी, पोस्ट-मुन्दोली, थाना-थराली जनपद चमोली उम्र 25 वर्ष
मु0अ0सं0:-07/2022, धारा 60 आबकारी अधिनियम
बरामद माल:-02 पेटी 8PM व्हिस्की मार्का अवैध शराब
पुलिस टीम
1- थानाध्यक्ष थराली श्री बृजमोहन सिंह राणा।
2- उप निरीक्षक श्री जसपाल गुसाईं ।
3- कांस्टेबल 29 सीपी नितिन बिष्ट।