Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर संशय बरकरार, दावेदार अधिक होने...

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर संशय बरकरार, दावेदार अधिक होने से पसोपेश में फंसी कांग्रेस सरकार

हिमाचल। प्रदेश में मंत्रिमंडल गठन को लेकर शनिवार रात तक भी संशय बरकरार रहा। रविवार को भी इस बाबत नई दिल्ली में मंथन जारी रहेगा। कांगड़ा और शिमला जिला से दावेदार अधिक होने से कांग्रेस सरकार पसोपेश में फंस गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से शनिवार रात को नई दिल्ली में चर्चा की। अब विधानसभा के शीत सत्र के बाद ही मंत्री बनाए जाने के आसार हैं। संभावित है कि पहले चरण में आठ ही मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। सुक्खू सरकार में मंत्री बनने के लिए शनिवार को कई दावेदार विधायकों ने नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर अपने लिए लॉबिंग की। जिला शिमला से विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप राठौर मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। हॉलीलॉज को अधिमान दिए जाने के लिए विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाया जाना लगभग तय है।

रोहित ठाकुर, अनिरुद्ध सिंह और कुलदीप राठौर के बीच मंत्री पद को लेकर मुकाबला चल रहा है। कांगड़ा जिला से सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, रघुवीर सिंह बाली और संजय रत्न के नाम पर चर्चा चल रही है। शिमला से नंदलाल, मोहनलाल ब्राक्टा और कांगड़ा से आशीष बुटेल, भवानी पठानिया और केवल सिंह पठानिया भी अपनी लाबिंग करने में जुटे हुए हैं। शिमला और कांगड़ा से कितने विधायकों को मंत्री पद दिया जाए, इसको लेकर कांग्रेस जातीय समीकरण बनाने में जुटी हुई है। सोलन, सिरमौर, चंबा, कुल्लू, किन्नौर और बिलासपुर से मंत्री तय करने के लिए पार्टी को अधिक माथापच्ची नहीं करनी पड़ रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि दस की जगह आठ मंत्री भी बनाए जा सकते हैं। दो पदों को मुख्यमंत्री सुक्खू फिलहाल खाली भी रख सकते हैं। सरकार के पास विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा मुख्य सचेतक और सचेतक के पद भी हैं। इन पदों पर विधायकों की नियुक्ति कर सरकार क्षेत्रीय संतुलन बिठा सकती है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपिंद्र सिंह हुड्डा से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। हुड्डा ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं, सुक्खू ने दिल्ली में पूर्व राज्य मंत्री तथा हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी से भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। दीपा दास मुंशी ने मुख्यमंत्री को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

हिमाचल प्रदेश में प्रोटेम स्पीकर की शपथ अब 20 दिसंबर को हो सकती है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के शिमला में उपस्थित न होने की स्थिति में इस शपथ समारोह का समय अब 19 के बजाय 20 दिसंबर किया जा सकता है। पहले यह शपथ समारोह 19 दिसंबर को दस बजे और उसके बाद शाम साढे़ पांच बजे तय किया था। अब यह दूसरे दिन के लिए टाला जा सकता है। इसकी वजह यह भी बताते हैं कि 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का मोदी से मिलने का कार्यक्रम है। सुक्खू प्रधानमंत्री से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

हिमाचल प्रदेश में विधायकों को शपथ दिलाने के लिए जवाली के कांग्रेस विधायक चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। चंद्र कुमार धर्मशाला में विधायकों को शपथ दिलाएंगे। धर्मशाला के तपोवन में 22 दिसंबर से प्रदेश विधानसभा का शीत सत्र शुरू होने जा रहा है। यह सत्र 22 से 24 दिसंबर तक चलेगा। इसमें पहले दिन यानी 22 दिसंबर को सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। 23 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा और राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा। 24 दिसंबर को शोकोद्गार होगा। इसी दिन शासकीय और विधायी कार्य होंगे। राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का प्रस्तुतीकरण, चर्चा और पारण होगा।

RELATED ARTICLES

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...