Monday, December 4, 2023
Home ब्लॉग भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों पर संशय

भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों पर संशय

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को कार्यकाल विस्तार मिले दो हफ्ते से ज्यादा हो गए लेकिन अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं है कि पार्टी संगठन में कोई बदलाव होने जा रहा है। उन्होंने अपनी टीम में किसी नए सदस्य को शामिल करने या किसी को हटाने का संकेत भी नहीं दिया है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्षों को लेकर भी कोई स्पष्टता नहीं हुई है। केंद्रीय संगठन को लेकर तो वैसे भी ज्यादा उलटफेर की संभावना नहीं थी लेकिन कई प्रदेशों में बदलाव की चर्चा थी। लेकिन अब बदलाव की बजाय यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या नड्डा की तरह प्रदेश अध्यक्षों के कार्यकाल का भी अगले चुनाव तक विस्तार हो सकता है?

यह सवाल इसलिए है क्योंकि प्रदेशों में कार्यकारिणी की बैठक चल रही है और पुराने अध्यक्ष ही सब कुछ संभाल रहे हैं। बिहार में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक दरभंगा में हुई है, जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर यह प्रस्ताव स्वीकार किया गया है कि भाजपा अब कभी भी नीतीश कुमार की पार्टी से तालमेल नहीं करेगी। इस बैठक में भी आधिकारिक रूप से संगठन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पर इसमें शामिल हुए नेताओं के मुताबिक दबी जुबान में इस बात पर चर्चा होती रही कि क्या प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल को भी कार्य विस्तार मिल सकता है? उनका कार्यकाल पूरा हो गया है और काफी समय से उनको बदले जाने की चर्चा है। लेकिन अब इसकी चर्चा थम गई है।

इसी तरह झारखंड में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देवघर में हुई, जहां राज्य की एक सीट पर होने वाले उपचुनाव और आगे के चुनावों पर चर्चा हुई। राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाने के बारे में भी चर्चा हुई लेकिन संगठन को लेकर विचार नहीं हुआ। वहां भी यही खुसर फुसर रही कि क्या दीपक प्रकाश अध्यक्ष बने रहेंगे? उनका भी कार्यकाल समाप्त हो गया है। परंतु जेपी नड्डा के साथ उनकी नजदीकी को देखते हुए कहा जा रहा है कि उनको कार्य विस्तार मिल सकता है।

राजधानी दिल्ली में दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में भाजपा के हारने के बाद प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह वीरेंद्र सचदेवा को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया था। अब वे पूर्णकालिक अध्यक्ष के तौर पर काम करते दिख रहे हैं। वे अगले चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं। इस वजह से दिल्ली प्रदेश के जो नेता अध्यक्ष पद की होड़ में थे वे निराश हैं और पता लगाने की कोशिश में हैं कि वीरेंद्र सचदेवा को ही अध्यक्ष बनाया जाएगा या कोई नया अध्यक्ष नियुक्त होगा। राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया और मध्य प्रदेश के अध्यक्ष वीडी शर्मा को भी बदले जाने की चर्चा थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि इन दोनों को भी अगले लोकसभा चुनाव तक विस्तार मिल सकता है। इन दोनों राज्यों में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। उधर कर्नाटक में भी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतिल को मई में होने वाले विधानसभा चुनाव तक विस्तार मिलता दिख रहा है।

RELATED ARTICLES

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...

सिल्क्यारा सुरंग दुर्घटना के सबक

अजीत द्विवेदी उत्तराखंड के उत्तरकाशी की सिल्क्यारा की निर्माणाधीन सुरंग में हुए दुखद हादसे का अंत सुखद रहा है। सुरंग में फंसे सभी 41 मजदूरों...

क्योंकि सवाल राजनीतिक है

जो समस्या पैदा हुई है, उसका कारण संविधान की अस्पष्टता नहीं है। अगर केंद्र में सत्ताधारी पार्टी सर्वसत्तावादी महत्त्वाकांक्षाएं पाल ले, तो वे तमाम...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...