Monday, March 27, 2023
Home मनोरंजन मार्क रोली के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म द आई में नजर आएंगी श्रुति...

मार्क रोली के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्म द आई में नजर आएंगी श्रुति हासन

बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अभिनेत्री श्रुति हासन का जलवा देखने को मिला है। अब उनके खाते में एक अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट जुड़ गया है। वह अंतरराष्ट्रीय फिल्म द आई में नजर आने वाली हैं। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड अभिनेता मार्क रोली भी दिखाई देंगे। डेफने श्मोन इस प्रोजेक्ट के निर्देशन का काम संभाल रही हैं। श्रुति ने खुद सोशल मीडिया पर इस प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

श्रुति ने इंस्टाग्राम पर डेडलाइन की रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें उनके इस हॉलीवुड फिल्म के बारे में जानकारी दी गई है। वह इस फिल्म में द लास्ट किंगडम फेम मार्क के अपोजिट भूमिका में दिखाई देंगी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, एक प्यारी टीम के साथ द आई का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं। उन्होंने इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए मेकर्स के प्रति भी आभार जताया है।

ग्रीक प्रोडक्शन कंपनी अर्गोनॉट्स प्रोडक्शंस और फिंगरप्रिंट मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रही है। खबरों की मानें तो फिल्म की शूटिंग इस महीने के अंत में एथेंस और कोर्फू में शुरू होगी। एमिली कार्लटन ने इसकी पटकथा लिखी है। श्रुति और मार्क के अलावा इस फिल्म में अन्ना सव्वा, लिंडा मार्लो और क्रिस्टोस स्टरगियोग्लू जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 1980 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी एक युवा विधवा महिला पर केंद्रित है, जो उस द्वीप पर वापस जाती है, जहां उसके पति की मृत्यु हो गई थी। बता दें कि यह श्रुति का दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। वह इससे पहले टीवी सीरीज ट्रेडस्टोन में नजर आई थीं। कई अंतरराष्ट्रीय सितारों से सजी यह एक्शन फिक्शन सीरीज 2019 में रिलीज हुई थी।

श्रुति कुछ समय पहले ही फिल्म वकील साब में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म सालार में प्रभास के साथ नजर आएंगी। श्रुति ने इस फिल्म को लेकर उत्साह जाहिर करते हुए कहा था कि इस फिल्म में एक्शन, इमोशन, रोमांच सबकुछ है। श्रुति ने 2009 में फिल्म लक से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने  डी-डे, रमैया वस्तावैया, गब्बर इज बैक और वेलकम बैक जैसी कई फिल्मों में काम किया।
श्रुति की तरह ही कई भारतीय अभिनेत्रियां हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। ऐश्वर्या राय ने फिल्म ब्राइड एंड प्रेज्युडिस और प्रियंका चोपड़ा ने टीवी सीरीज क्वांटिको से हॉलीवुड में कदम रखा था। दीपिका पादुकोण  ट्रिपलएक्स: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में दिख चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 सिनेमाघर छोड़ वूट और जियो सिनेमा पर होगी रिलीज

ओह माय गॉड यानी ओएमजी अक्षय कुमार की शानदार मूवीज में से एक रही है। जिसका सीक्वल बनाने की डिमांड भी जोरों पर रही...

सलमान खान के रोमांटिक सॉन्ग “जी रहे थे हम” का टीजर रिलीज, पूजा हेगड़े संग दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री

मैं हूं हीरो तेरा के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने किसी का भाई किसी की जान से अमाल मलिक की जी रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बढ़ता कोरोना : जल्द तलाशना होगा उपाय

अनिरुद्ध गौड़ मौसम बदला तो तमाम बच्चे, बूढ़े हों या नौजवान हर कोई सर्दी, खांसी, जुखाम, सिरदर्द और बुखार आदि रोगों की चपेट में आ...

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...