Monday, December 4, 2023
Home खेल खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शरत कमल

खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए शरत कमल

नयी दिल्ली।  भारत के दिग्गज टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंत शरत कमल को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रमंडल खेलों के दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट शरत इस साल खेल रत्न से सम्मानित होने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। वह आज मणिका बत्रा के बाद यह पुरस्कार पाने वाले दूसरे टेबल टेनिस खिलाड़ी बन गये।

उम्र को धता बताने वाले 40 वर्षीय कमल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुष एकल, पुरुष टीम और मिश्रित युगल में स्वर्ण जीते। इसके अलावा उन्होंने पुरुष युगल में भी चांदी का तमगा हासिल किया। शरत के पिता श्रीनिवास राव ने केवल चार साल की उम्र में ही उनका परिचय टेबल टेनिस से करवा दिया था। अपने समय के टेबल टेनिस खिलाड़ी रहे श्रीनिवास ने भाई मुरलीधर राव के साथ मिलकर शरत को खेल की तकनीकी बारीकियां सिखाईं।

साल 2002 में भारत के लिये पदार्पण करने वाले शरत 20 सालों में सात स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल 13 राष्ट्रमंडल पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एशियाई खेल और एशियाई चैंपियनशिप में भी दो-दो कांसे के तमगे जीते हैं।

शरत को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित करने के अलावा मुर्मू ने 40 खिलाडिय़ों को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इन खिलाडिय़ों में सीमा पुनिया (एथलेटिक्स), एल्डहोज पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश सेबल (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एचएस प्रणय (बैडमिंटन), अमित पंघाल (मुक्केबाजी), निखत जऱीन ( मुक्केबाज़ी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रगनानंद (शतरंज), दीप ग्रेस एक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉन बाउल्स), सागर ओवलकर (मल्लखंब), एलावेनिल वलारिवान (शूटिंग), ओम प्रकाश मिथरवाल (शूटिंग), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु मलिक (कुश्ती), सरिता मोर (कुश्ती), परवीन (वुशु), मानशी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लों (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जेरलिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन) के नाम शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला भारत ने 20 रन से जीत लिया है। इसके साथ...

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के...

क्रिकेटर शुभमन गिल को मिली नई जिम्मेवारी, गुजरात टाइटंस ने बनाया कप्तान

मुंबई। टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल को आईपीएल 2024 से पहले नई जिम्मेवारी मिली है। गिल को गुजरात टाइटंस ने नया कप्तान नियुक्त किया...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...