Wednesday, May 31, 2023
Home ब्लॉग रूसी तेल का कारोबार

रूसी तेल का कारोबार

रूस अब भारत को सबसे ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला देश बना गया है। अब तक इराक से भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात करता था लेकिन मार्च में रूस से भारत का आयात इराक के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हुआ।

यूक्रेन पर हमला करने के बाद रूस अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों का शिकार बना है और एक समय ऐसा लग रहा था जैसे उसकी पूरी अर्थव्यवस्था बिखर जाएगी। लेकिन उसके कच्चे तेल ने उसके बचा लिया है और दुनिया के दूसरे कई देशों की अर्थव्यवस्था भी बचा ली है। असल में कारोबार की यही खूबी होती है उसमें तमाम राजनीतिक सीमाएं मिट जाती हैं। सोचें, रूस के ऊपर अमेरिका और यूरोप में बड़ी बड़ी पाबंदियां लगा रखी हैं और उन पाबंदियों की वजह से रूस उनको कच्चा तेल नहीं बेच सकता है लेकिन वह भारत को कच्चा तेल बेच सकता है, जिसे रिफाइन करके भारतीय कंपनियां अमेरिका और यूरोप के देशों को बेच सकती हैं। गुड़ खाकर गुलगुले से परहेज की यह नीति सबको रास आ रही है। भारत को तेल की कीमत स्थिर बनाए रखने में इससे मदद मिल रही है तो अमेरिका और यूरोप को भी तेल व गैस की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है और साथ ही रूस की आक्रामकता का विरोध करने की नीति भी जारी है।

सबके फायदे वाली इस नीति का असर यह हुआ है कि रूस अब भारत को सबसे ज्यादा कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाला देश बना गया है। अब तक इराक से भारत सबसे ज्यादा कच्चा तेल आयात करता था लेकिन पिछले महीने यानी मार्च में रूस से भारत का आयात इराक के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हो गया। भारत ने रूस से मार्च में 16.4 लाख बैरल तेल आयात किया, जबकि मार्च में इराक से भारत का तेल आयात 8.1 लाख बैरल रहा। भारत को कच्चे तेल के आयात में इराक अब तीसरे स्थान पर चला गया है। दूसरे स्थान पर सऊदी अरब है, जिससे भारत ने पिछले महीने 9.86 लाख बैरल तेल आयात किया है। अमेरिका से भी भारत का कच्चे तेल का आयात कम हुआ है, जबकि अमेरिका को रिफाइन तेल के निर्यात में अच्छी खासी बढ़ोतरी हुई है।

दुनिया के देशों ने अपनी जरूरत के लिए भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने और रिफाइन करके बेचने की अनुमति दी है। लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में भारत हमलावर रूस के साथ खड़ा दिख रहा है। इससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बीच भारत की छवि पर भी निश्चित रूप से असर हुआ है। दूसरे, रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदने का भारत के आम लोगों को कोई फायदा नहीं मिल रहा है। पिछले साल फरवरी में रूस से कच्चे तेल का आयात एक फीसदी से भी कम था, जो अब 34 फीसदी हो गया है लेकिन इस अवधि में भारत में तेल की कीमतों में कोई कमी नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

मोदी की नौ उपलब्धियां

हरिशंकर व्यास उफ, वक्त ! पल-पल स्यापा, फिर भी गुजर गए नौ वर्ष। पता नहीं नौ वर्षों में 140 करोड़ लोगों में कितनों के दिन...

कायम रहे संसद की मर्यादा

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को नए संसद भवन का उद्धाटन राष्ट्रपति से कराने की याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट...

संसद इमारत उद्घाटन का कैसा होगा इतिहास?

अजीत द्विवेदी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस सहित 19 पार्टियों ने संसद भवन की नई इमारत के उद्घाटन का बहिष्कार करने का फैसला...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...