Monday, December 4, 2023
Home मनोरंजन आरआरआर ने फिर रचा इतिहास, क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स में मिले पांच नॉमिनेशन

आरआरआर ने फिर रचा इतिहास, क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स में मिले पांच नॉमिनेशन

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म आरआरआर आए दिन एक के बाद एक उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। पिछले दिन इसे गोल्डन ग्लोब्स में दो श्रेणियों के लिए नॉमिनेशन मिला और अब इस फिल्म को क्रिटिक चॉइस अवॉर्ड्स 2023 के लिए पांच नॉमिनेशन मिले हैं, जिसके बाद फिल्म की टीम की खुशी का ठिकाना नहीं है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है।

क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स 2023 में भी आरआरआर ने इतिहास रच दिया है। इसे बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म, बेस्ट विजुअल अफेक्ट और बेस्ट सॉन्ग (नातु नातु) जैसी पांच श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया है। आरआरआर के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा गया है, एक और दिन और आरआरआर के लिए एक और माइलस्टोन। इस खबर से फिल्म के प्रशंसक सातवें आसमान पर हैं। क्रिटिक्स फिल्म चॉइस अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ कंटेंट और प्रदर्शन को सम्मानित किया जाता है।

आरआरआर 1920 के दशक में दो भारतीय क्रांतिकारियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के इर्द-गिर्द बुनी गई है। राम चरण और जूनियर एनटीआर की मुख्य भूमिका वाली यह फिल्म 24 मार्च को दुनियाभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई थी। इसमें आलिया भट्ट और अजय देवगन ने भी अहम भूमिका निभाई है। इसने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 में बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में दो नॉमिनेशन हासिल किए हैं।

आरआरआर को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल द्वारा बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर के रूप में सम्मानित किया गया है। सैटर्न अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म का अवॉर्ड भी यह अपने नाम कर चुकी है। इसने फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में नैरेटिव ऑडियंस अवार्ड भी जीता था। राजामौली को इसके लिए न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स सर्कल की तरफ से सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से नवाजा गया। आरआरआर 1,000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने वाली तीसरी भारतीय फिल्म भी है।

आरआरआर ने रजनीकांत की मुथु को पीछे छोड़ते हुए जापान में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड बीते दो दशकों से मुथु के पास था। इसने जापानी बॉक्स ऑफिस पर 400 मिलियन जापानी येन यानी लगभग 24 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन आरआरआर यह आंकड़ा पार कर चुकी है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को जापान के 44 शहरों और प्रान्तों में 209 स्क्रीन्स और 31 आईएमएक्स स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी। आईएमडीबी की सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की सूची में क्रक्रक्र पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर द कश्मीर फाइल्स और तीसरे नंबर पर केजीएफ: 2 है। विक्रम, कांतारा, रॉकेट्री, मेजर, सीता रामम, पोन्नियन सेल्वन और 777 चार्ली भी टॉप 10 में शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हूं की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, नई झलकियां आईं सामने

भानुशाली प्रोडेक्शन की पहली बायोपिक ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’ से हिंदी सिनेमा में धूम मचाने वाले निर्माता विनोद भानुशाली अपनी अगली बायोपिक ‘मैं...

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...