Friday, December 1, 2023
Home मनोरंजन ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते...

ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद और फिल्मों में साथ काम कर सकते हैं रणबीर-आलिया

ब्रह्मास्त्र की कामयाबी के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट सफलता के रथ पर सवार हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। दोनों की जोड़ी को पसंद किया गया है। फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में आई थी। अब इन दोनों के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। ऐसी चर्चा है कि रणबीर और आलिया ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद आगामी फिल्मों के लिए हाथ मिला सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद रणबीर और आलिया आगामी फिल्मों में साथ काम करने पर विचार कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया कि वे भविष्य में एक साथ कई फिल्मों में काम कर सकते हैं। सूत्र ने कहा, रणबीर और आलिया फिर से साथ काम करने का फैसला करने से पहले ब्रह्मास्त्र की रिलीज का इंतजार कर रहे थे। वे भविष्य में और अधिक फिल्में तलाशने से पहले दर्शकों की फीडबैक प्राप्त करना चाहते थे।

खबरों की मानें तो दोनों को ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले फिल्मों की पेशकश की गई थी, लेकिन दोनों ने मना कर दिया था। कहा जा रहा है कि अब उन्होंने साथ काम करने के विकल्पों को खुला छोड़ दिया है। सूत्र की मानें तो वे रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में काम करना चाहते हैं। ब्रह्मास्त्र की सफलता से यह कपल उत्साहित है। अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिला, तो दोनों फिर बड़े पर्दे पर जुगलबंदी करते दिख सकते हैं।

पिछले महीने अपनी फिल्म डार्लिंग्स से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया ने रणबीर के अभिनय से सजी एक फिल्म प्रोड्यूस करने की इच्छा जाहिर की थी। बता दें कि उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म डार्लिंग्स है।
फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शाहरुख खान भी इस फिल्म में कैमियो करते नजर आए। फिल्म के जरिए रणबीर-आलिया की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे दिखी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

ब्रह्मास्त्र तीन भागों में दर्शकों के बीच आएगी। फिल्म के अंत में मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव की घोषणा भी कर दी है। वहीं हाल ही में अयान ने बताया था कि उन्होंने इस फिल्म को 2025 में रिलीज करने का लक्ष्य रखा है।
रणबीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह श्रद्धा कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक निर्धारित नहीं किया गया है। वह एक्शन ड्रामा फिल्म एनिमल में भी दिखाई देंगे। आलिया फरहान अख्तर की रोड ट्रिप पर आधारित फिल्म जी ले जरा में मौजूदगी दर्ज कराएंगी। बैजू बावरा में भी वह नजर आने वाली हैं। वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी और तख्त में भी दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

ऋषभ शेट्टी की कांतारा चेप्टर 1 की पहली झलक आई सामने, टीजर भी जारी, पोस्टर देख लोगों के खड़े हुए रोंगटे

कांतारा की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब फिल्म का अगला पार्ट कांतारा चैप्टर 1 ला रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म की...

रणबीर कपूर के लिए सबसे बड़ी ओपेनिंग फिल्म साबित हो सकती है एनिमल, एडवांस बुकिंग शुरू

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज नजर आ रहा है। फिल्म 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज...

ओटीटी प्लेटफार्म अमेजॉन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई नंदमुरी बालकृष्ण की भगवंत केसरी

नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर और अनिल रविपुडी के डायरेक्शन में ‘भगवंत केसरी’ 19 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बॉक्स...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...