*पुलिस द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित किया गया जन-जागरुकता कार्यक्रम ।*
तृप्ति भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा जनपद की जनता को कानून एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरुक किये जाने हेतु अथक प्रयास किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में संजय मिश्रा, थानाध्यक्ष देवप्रयाग द्वारा जनपद के दूरस्थ क्षेत्र राजकीय इण्टर कॉलेज नौघर में एक जन-जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रम के माध्यम से थानाध्यक्ष देवप्रयाग द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों एवं स्थानीय व्यक्तियों को साइबर अपराध , महिला सम्बन्धी अपराध, मानव तस्करी एवं नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी, इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस की वर्तमान में प्रचलित गौरा शक्ति एप्प की उपयोगिता एवं प्रयोग के सम्बन्ध में भी जानकारी दी गयी।
उक्त जन-जागरुकता कार्यक्रम से 90 छात्र-छात्रायें एवं अध्यापक तथा 20 स्थानीय व्यक्ति उपस्थित होकर लाभान्वित हुए।