Friday, September 22, 2023
Home ब्लॉग कैदी ट्रंप अपने मगशॉट को भुनाते हुए

कैदी ट्रंप अपने मगशॉट को भुनाते हुए

श्रुति व्यास
क्या किसी कैदी का मगशॉट वायरल हो सकता है? क्या कभी किसी ने अपने मगशॉट को भुनाने की कोशिश की है? मगशॉट का अर्थ है अमेरिका में गिरफ़्तारी के बाद आरोपी के चेहरे का लिया गया फोटो। मगर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोई मामूली मुलजिम नहीं हैं। कैदी नंबर पी01135809, संयुक्त राज्य अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति हैं। जाहिर है अमेरिका के सिस्टम में किसी के लिए रियायत नहीं है। और ट्रंप के दौर में तो वाकई सब कुछ मुमकिन है। एक पूर्व राष्ट्रपति जेल जा सकता है। मगर साथ ही वह दुबारा राष्ट्रपति बनने की दौड़ में शामिल भी रह सकता है और यही नहीं, वह जेल में ली गई अपनी फोटो का इस्तेमाल चुनाव प्रचार के लिए कर सकता है!

कोई भी सामान्य व्यक्ति अपना मगशॉट लिए जाने से अपमानित महसूस करेगा। अपना मुंह छुपाता फिरेगा। फिर ट्रम्प तो ऐसे पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं जिन पर चार आपराधिक मामलों में 91 आरोप लगाए गए और जिनका जेल में एक कैदी के तौर पर फोटो लिया गया। लेकिन ट्रंप सबसे अलग हैं। वे खुले आम और बड़े चाव न गर्व से अपनी बेशर्मी का प्रदर्शन कर रहे हैं। वे अपनी इस तस्वीर के साथ ट्विटर (जो अब एक्स है) पर दुबारा आ गए हैं। इस फोटो का उपयोग वे अपने चुनाव अभियान के लिए चंदा उगाही के लिए कर रहे हैं और उसे कपड़ों, मगों वगैरह  पर छपवा रहे हैं। उनके लिए मगशॉट एक मैडल है, जिसे शान से सब को दिखाया जा सकता है और दिखाया जाना चाहिए।

हम चाहे इसे कितना ही नापंसद क्यों न करें पर ट्रंप और उनकी टीम मानते हैं कि बदनाम हुए तो क्या हुआ, नाम तो हुआ। वे नकारात्मक प्रचार को भी सकारात्मक मानते हैं। इस मुद्दे पर उन्होंने इतना शोर मचाया कि 91 आरोपों के बावजूद ट्रम्प राष्ट्रपति बनने की दौड़ में एक बार फिर सबसे आगे निकल गए। ट्रंप जेल में अपना मगशॉट लिए जाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और उसके लिए तैयार थे। फोटो खींचे जाते समय चेहरे पर कैसे भाव होने चाहिए, इस पर पर्याप्त चिंतन-मनन हो चुका था। हम जानते हैं कि सही कपड़ों और चेहरे पर सही भावों की प्रचार में कितनी अहम भूमिका होती है। अप्रैल में ट्रम्प के नकली मगशॉट छपी एक टीशर्ट बाज़ार में उतारी गयी ताकि यह अंदाजा लगाया जा सके कि लोगों कि इस पर क्या प्रतिक्रिया होती है। अंतत: जब 24 अगस्त को ट्रंप ने जार्जिया की फुल्टन काउंटी में आत्मसमर्पण किया और पुलिस ने उनकी फोटो खींची तब उनके हाव-भाव बिल्कुल वैसे ही थे जिनके लिए वे जाने जाते हैं गुस्से से फूला चेहरा, तिरछी भौंहें और एकटक कैमरे की ओर देखते हुई आंखें।

ट्रंप ने मगशॉट के आसपास ऐसा नरेटिव बुना जिससे उन्हें खूब फायदा हुआ। फुल्टन काउंटी के जेल में गुरूवार की रात आत्मसमर्पण के लिए ऐसा समय चुना गया जिससे उन्हें ज्यादा से ज्यादा मीडिया कवरेज मिले। उन्होंने टीवी चैनलों पर प्राईमटाईम ख़बरों के प्रसारण के ठीक पहले आत्मसमर्पण किया। उनके समर्थक वहां मौजूद थे और दुनिया भर का मीडिया उनकी गिरफ़्तारी का छोटे से छोटा विवरण दे रहा था। माहौल जुनून भरा था और ट्रंप को इससे कितना फायदा हुआ इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फोटो लिए जाने के बाद से ट्रंप को चुनाव अभियान के लिए 71 लाख डालर मिल चुके हैं। पोलिटिको के अनुसार अकेले शुक्रवार को उनकी झोली में 41।80 लाख डालर आए जो उनके चुनाव अभियान के दौरान 24 घंटे में मिली सबसे बड़ी रकम है।

ट्रंप की कोशिश यह है कि उनके समर्थकों को यह यकीन हो जाए कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वे अपने नजदीकी लोगों से बातचीत के दौरान यह स्वीकार भी करते हैं कि इन कानूनी पचड़ों से उन्हें सियासी फायदा मिल रहा है। उन्होंने अलबामा में एक डिनर में कहा, ‘‘जैसे ही मेरे खिलाफ कोई नया अभियोग दाखिल होता है, चुनाव में हमारी स्थिति और बेहतर हो जाती है। बस एक अभियोग और और हमारा काम बन जायेगा, हम चुनाव जीत जाएंगे।।।किसी और के लिए कोई चांस ही नहीं है”। इसमें कोई संदेह नहीं कि ट्रंप का मगशॉट लिए जाने और उन पर मुकदमे का जिक्र इतिहास की किताबों में होगा। बड़ा सवाल यह है कि इसके विवरण में क्या लिखा होगा – इससे ट्रम्प के राजनैतिक जीवन के अंत की शुरुआत हुई या इसने उनकी राजनीति में नयी जान फूंकी। क्या यह फोटो 2024 में उनके चुनाव जीतने में मददगार होगी? ऐसा लग रहा है कि ट्रंप जीत सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो वे वह कर दिखाएंगे जो आज तक किसी ने नहीं किया। अमरीका में सब कुछ और कुछ भी मुमकिन है!

RELATED ARTICLES

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

जांच की जरूरत है

खबर है कि अवैध तरीके से पोलैंड के रास्ते अमेरिका और यूरोप के दूसरे देशों तक जाने वालों में भारत के लोग भी शामिल...

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...