Sunday, October 1, 2023
Home उत्तराखंड अब होमगार्ड भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा, अगस्त महीने में होने...

अब होमगार्ड भर्ती में नहीं होगी लिखित परीक्षा, अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड भर्ती से लागू होगी व्यवस्था

देहरादून। होमगार्ड की भर्ती में अब लिखित परीक्षा के प्रविधान को खत्म कर दिया गया है। शारीरिक दक्षता में प्राप्त प्राप्तांकों तथा संबंधित श्रेणी के लिए नियत अधिमान अंकों के योग के आधार पर आरक्षण नियमों के तहत अंतिम मैरिट सूची बनाई जाएगी। अगस्त महीने में होने जा रही महिला होमगार्ड की भर्ती से ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में शासन ने महिला होमगार्ड के 330 पदों की भर्ती के लिए शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के 10 जिलों में भर्ती प्रक्रिया तीन अगस्त से शुरू होगी, जिसमें 21 अगस्त तक आवेदन मांगे जाएंगे। इसके बाद 23 अगस्त से दस्तावेजों की जांच और एक सितंबर से फिजिकल शुरू हो जाएगा। भर्ती दो चरणों में होगी। पहले चरण में छह जिले और दूसरे चरण में चार जिले शामिल किए जाएंगे। यह पहली बार है जब भर्ती परीक्षा में लिखित परीक्षा नहीं होगी।

शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए होमगार्ड के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव बलोनी ने भर्ती के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 10 जनपदों में जहां महिला प्लाटून नहीं है वहां 330 पदों (320 महिला होमगार्ड स्वयंसेवक एवं 10 प्लाटून कमांडर) के लिए भर्ती को स्वीकृति मिली है। पूर्व में होमगार्ड पुरुष व महिला भर्ती में शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास थी, लेकिन इस बार 10वीं पास है। भर्ती, जिला कमांडेंट होमगार्ड की अध्यक्षता में गठित समिति की देखरेख में होगी। समिति में एक सदस्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एक सदस्य जिलाधिकारी की ओर से नामित किया जाएगा।

भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 व अधिकतम आयु 40 होनी चाहिए। शैक्षिक अर्हताओं के लिए 10 अंक, अन्य अर्हताओं जिसमें एनसीसी के लिए अधिकतम पांच अंक, कुशल खिलाड़ी के लिए पांच अंक, कुशल वाहन चालक के लिए पांच अंक, होमगार्ड विभाग के वैतनिक एवं अवैतनिक के सदस्यों के लिए पांच अंक निर्धारित किए गए हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अंकों की होगी, जबकि कुल परीक्षा 60 अंकों की होगी। असिस्टेंट कमांडेंट ने बताया कि महिला होमगार्ड स्वयं सेवकों की भर्ती दो चरणों में संपन्न होगी। दोनों चरणों के भर्ती के लिए विज्ञापन एक साथ निकाले जाएंगे। प्रथम चरण में टिहरी, उत्तरकाशी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर, द्वितीय चरण में चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा जनपदों की भर्ती होगी। तीन अगस्त को विज्ञापन प्रकाशित किए जाएंगे। एक सितंबर 2023 से प्रथम चरण के जनपदों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लंदन से दून लौटने पर अपने सीएम के स्वागत में उमड़े भाजपाई

मंत्री, विधायक व संगठन से जुड़े नेताओं ने किया सीएम धामी का खुलकर स्वागत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद...

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज- डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई...

उत्तराखंड के ग्रामीण विकास को लेकर हुआ चिंतन शिविर का आयोजन

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियो को दी संजीवनी देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजपुर स्थित सीएसआई इंस्टिट्यूट के सभागार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 फीसदी जीएसटी

नई दिल्ली। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) 1 अक्टूबर से ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28 प्रतिशत जीएसटी (वस्तु एवं...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी को पकड़ने के बजाय बच्ची का वीडियो बनाते रहे लोग

हरदोई। शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मासूम से दुष्कर्म किया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर...

फिल्म एनिमल का टीजर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है। इस फिल्म के इंटेंस पोस्ट जारी होने के बाद से फैंस फिल्म...

वायु प्रदूष से निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयार, केजरीवाल ने जारी किया ‘विंटर एक्शन प्लान’

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आगामी त्योहारी सीजन की तैयारी के लिए वायु प्रदूषण से निपटने के उद्देश्य से 15 सूत्री विंटर...

लंदन से दून लौटने पर अपने सीएम के स्वागत में उमड़े भाजपाई

मंत्री, विधायक व संगठन से जुड़े नेताओं ने किया सीएम धामी का खुलकर स्वागत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद...

दो हजार के नोट बदलने का आज आखिरी दिन, चार बजे तक मिलेगी सुविधा

नोएडा। दो हजार के नोट बदलने के लिए शनिवार अंतिम दिन है। बैंक में चार बजे तक जबकि एटीएम में रात 12 बजे तक यह...

दर्दनाक हादसा- तालाब में डूबने से तीन सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां तालाब में नहाने गए तीन सगे भाइयों की मौत हो गई।...

दांतों की साफ-सफाई से कम होता है सिर और गर्दन के कैंसर का खतरा, शोध में हुआ खुलासा

हाल ही में कई देशों के शोधकर्ताओं ने मिलकर एक अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि जिन लोगों के दांत अच्छी हालत में रहते...

किसानों के लिए बेहतर साबित होगा कोल्ड स्टोरेज- डॉ. धन सिंह रावत

थलीसैंण के जल्लू गाँव में 33.86 लाख की लागत से स्थापित हुआ कोल्ड स्टोरेज उद्यान विभाग द्वारा बीजीय आलू को खरीदकर अन्य जगह उसकी सप्लाई...

बिना शादी के गर्भवती हुई युवती, भाई और मां ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

हापुड़। यूपी के हापुड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवती को उसके परिजनों ने जलाकर मारने का प्रयास...