Monday, March 27, 2023
Home उत्तराखंड राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिया धामी सरकार के मंत्रियों का फीडबैक,...

राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लिया धामी सरकार के मंत्रियों का फीडबैक, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल में बदलाव

देहरादून।  भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रियों के कामकाज को लेकर बीते छह माह का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा हाईकमान भी हर मंत्री के कामकाज पर नजर रखे है। सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार देर शाम यह बैठक हुई।

सूत्रों ने बताया कि विजयवर्गीय ने मंत्रियों से विभागों की योजनाओं की जानकारी मांगी। साथ ही पूछा कि संबंधित योजनाओं में अब तक कितने लाभार्थियों को लाभ मिला। उन्होंने कहा, जिन भी विभागों ने जनता के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की हैं,उनका लाभ दूरस्थ क्षेत्रों के गरीब लोगों तक पहुंचना चाहिए। ये सुनिश्चित करने में संगठन की मदद ली जाए। उन्होंने मंत्रियों को संगठन पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, मंत्री अपने प्रदर्शन में और सुधार करें। हाईकमान भी नियमित रूप से संगठन के माध्यम से मंत्रियों के कामकाज का फीडबैक लेता है। उन्होंने कहा,सभी मंत्री हर माह जिलों के प्रवास का कार्यक्रम रखें। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनके हाल चाल जानें। मंडलस्तर जनता की तरफ से क्या-क्या समस्याएं कार्यकर्ताओं के सामने रखी गईं, उसका फीडबैक लेकर विभागीय अफसरों के मार्फत समाधान निकालें। उन्होंने कहा, भाजपा संगठन हर वक्त चुनावी मोड में रहता है, ऐसे में हर मंत्री, सरकार की योजनाओं को सहजता से जनता के बीच पहुंचाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। संगठन पदाधिकारियों को भी जिम्मा सौंपा गया है। नामांकन के बाद मंत्रियों की भी प्रचार में ड्यूटी लगाई जाएंगी। इससे पहले सीएम ने सरकार के अब तक के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड उनके समक्ष रखा। बैठक में सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास मौजूद रहे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय रविवार अपराह्न साढ़े तीन बजे तिलक रोड स्थित भाऊराव देवरस कुंज संघ मुख्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे। इस दौरान विजयवर्गीय ने संघ के महानगर स्तर के स्वयंसेवकों से अनौपचारिक मुलाकात की। विजयवर्गीय ने उनके साथ चाय पर चर्चा की। नका पूरा फोकस सरकार के मंत्रियों के कामकाज और संघ के साथ समन्वय का फीडबैक लेने पर रहा। खासतौर पर मंत्री कार्यकर्ताओं को कितनी तवज्जो दे रहे हैं, समन्वय की स्थिति क्या है, इस पर कार्यकर्ताओं से बात कर हकीकत की पड़ताल की गई। मंत्रियों के काम को लेकर आमजन में राय है, यह भी जाना गया।

RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...