Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, देश एवं प्रदेशवासियों...

नैनीताल की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, देश एवं प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भारत विश्व गुरू बनने की ओर है अग्रसर-रेखा आर्या

आज राज्य हर क्षेत्र में कर रहा चैमुखी विकास-रेखा आर्या

नैनीताल। जिलेभर मे आज 74वें गणतन्त्र दिवस समारोह पूरे हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं संभ्रांत नागरिकों द्वारा गांधी चैक से मल्लीताल तक प्रभात फेरी का आयोजन किया गया साथ ही समस्त सरकारी एवं अद्र्वसरकारी कार्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहरण किया गया।

प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश व जनपद वासियों को शुभकामाओं के साथ बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारा देश 15 अगस्त 1947 में आजाद हुआ। जिसमें हम सभी ने देश को एक सूत्र में बाधने के लिए चिंतन किया गया। जिसका दायित्व डाॅ भीमराव अम्बेडकर ने लेते हुए संविधान का निर्माण किया जोकि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। आज हमें संविधान का भाव गणतंत्र दिवस के रूप में दिख रहा है। यह एहसास को हमें सदा याद रखना होगा। आज देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विश्व गुरू बनने की ओर अग्रसर है। आज केन्द्र व राज्य सरकार हर अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति के विकास के लिए चिंतन कर रही है कि प्रत्येक नागरिक का जीवन स्तर आत्मनिर्भर कैसे बन सके। आज पूरे देश में अस्सी करोड़ लोग मुफ्त राशन योजना से लाभन्वित हो रहे हैं वहीं कोरोना काल में मुफ्त वेक्सीन से लोगों की रक्षा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ, पर्यटन, खेल, बागवानी आदि क्षेत्रों में चैमुखी विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को 30 प्रतिशत का आरक्षण देने के साथ ही खेल में नवयुवकों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए 4 प्रतिशत का आरक्षण पर विचार कर रही है। उन्होंने नव-पीढ़ियों से आवाहन किया है कि वे अपने अन्दर के खेल की प्रतिभा को निखारें ताकि उत्तराखण्ड को पर्यटन के साथ ही खेल जैसी गतिविधियों में विश्व स्तर पर पहचान मिल सके ताकि उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ ही खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जा सके।

इस दौरान पुलिस जवान, सीपीयू, बाइक दस्ता, डॉग स्कॉट, अग्निशमन, होमगार्ड, एनसीसी, नेवल के जवान ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए भव्य परेड की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में मल्लीताल फ्लैट्स एवं जिलाधिकारी कार्यालय में देश-भक्ति गीतो की प्रस्तुति दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान डेयरी , जिला मिशन प्रबन्धक, एन०आर०एल०एम०, कृषि ,शिक्षा ,उद्यान, चिकित्सा, पशुपालन,सेवायोजन,मत्स्य ,सहायक निबन्धक,सह०समि० ,रेशम, आपदा प्रबन्धन ,जिला कार्यक्रम ,समाज कल्याण,पर्यटन,जिला ग्रामोद्योग ,उद्योग,वन विभाग, उरेडा एव चाय विकास बोर्ड के साथ ही विभिन्न विभागो द्वारा अपने-अपने विभागों की झांकियो व छोलिया दलों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान परेड में प्रतिभाग करने पर पुलिस प्रथम, यातायात पुलिस द्वितीय एवं एनसीसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकी प्रर्दशन में प्रथम कृषि, द्वितीय आपाद, तृतीय उद्यान रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मण्डलायुक्त कुमाऊं दीपक रावत ,एसएसपी पंकज भट्ट,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 संदीप तिवारी,अपर जिलाधिकारी, शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, सीएमओ डा0 भागीरथी जोशी, एसपी जगदीश चंद्रा, परेड कमांडर प्रथम द्वितीय सीओ नितिन लोहानी, सीओ विभा दीक्षित, उप जिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, तहसीलदार नवाजिश खलिक, मनोज जोशी, मोहित लाल साह के साथ शहर के अन्य गणमान्य आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...