Friday, September 22, 2023
Home ब्लॉग मौसम में अप्रत्याशित बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

मौसम में अप्रत्याशित बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान

मौसम की आंखमिचौली से हर कोई हैरान है। देश के कुछेक हिस्सों में जहां प्रचंड गर्मी से लोग परेशान हैं वहीं मूसलाधार बारिश के चलते पूर्वोत्तर के इलाकों में बाढ़ की दुरियां हैं। एक खबर यह भी है कि करीब 62 साल बाद आर्थिक राजधानी मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एकसाथ मानसून सक्रिय हुआ है। यानी इन दो जगहों पर बारिश एक साथ हो रही है। आमतौर पर मुंबई में मानसून दिल्ली के मुकाबले 15 दिन पहले आ जाता है। ज्ञातव्य है कि इससे पहले 21 जून, 1961 को दिल्ली और मुंबई में एकसाथ मानसून पहुंचा था।

बहरहाल, मौसम के बदलते स्वरूप के चलते उत्तर भारत में जहां सूर्य की तपिश से आमजन परेशान है वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बरसात के कारण हालात काफी भयावह हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश में 100 से ज्यादा लोग लू लगने से मारे गए तो वहीं पहाड़ी राज्यों-हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बादल फटने से हालात काफी खराब हो चले हैं। वहीं असम में बाढ़ से स्थिति बदतर है। राज्य में 61 राहत शिविरों में करीब 50 हजार से ज्यादा लोग शरण लिये हुए हैं। हाल के वर्षो में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

ऐसा कम ही बार देखा और महसूस किया गया कि मानूसन किसी खास इलाकों में काफी सक्रिय है तो कहीं हालात सूखे जैसे हैं। दरअसल, प्रकृति के साथ हमने जिस कदर खिलवाड़ किया है; यह सब उसी का नतीजा है। न तो हमने नदियों को तरीके से रखा और न पहाड़ों में उसके मूल स्वरूप में छोड़ा। प्रकृति के इन दो प्रमुख किरदार की हमने इज्जत नहीं की। यही कारण है कि कभी पहाड़ में प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखाती है तो कभी मैदानी इलाकों में नदियां विकराल रूप धारण करती हैं।

नदियों की साफ-सफाई पर तो किसी का भी ध्यान नहीं है। कागजों पर सिर्फ योजनाओं को उकेरा जाता है। हकीकत में उसे बिसरा दिया जाता है। कुल मिलाकर प्रकृति के साथ अन्याय का ही नतीजा है कि हम विषम परिस्थितियों को झेल रहे हैं। अभी भी इतना कुछ प्रतिकूल होने के बावजूद न तो जनता खुद में सुधार करती दिखती है और न सरकारी संस्थाएं। प्रदूषण ने कितना नुकसान पहुंचाया है; इस तथ्य से हर कोई वाकिफ है। लिहाजा, हर किसी को अपनी जिम्मेदारी का अहसास करना होगा। हां, सुधार के लिए सरकार का मुंह ताकना कहीं से भी न तो न्यायोचित कहा जाएगा न समझदारी।

RELATED ARTICLES

आयुष्मान भारत से आयुष्मान भव:

डॉ. मनसुख मांडविया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 2018 में आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी। इस योजना की शुरुआत राष्ट्रीय...

कांग्रेस ने आरक्षण का दांव चला

कांग्रेस पार्टी ने हैदराबाद की कार्य समिति की बैठक में आरक्षण का दांव चला है। सोनिया गांधी ने महिला आरक्षण लागू करने की मांग...

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...