Friday, September 22, 2023
Home उत्तराखंड उत्तराखंड के 24 डॉक्टरों को दिया गया चिकित्सा सेवा सम्मान-2023

उत्तराखंड के 24 डॉक्टरों को दिया गया चिकित्सा सेवा सम्मान-2023

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने किया कार्यक्रम का आयोजन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी बोली पहाड़ों में भी सेवा दें डाक्टर

पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी बोले, चिकित्सा स्टाफ का भी है बड़ा योगदान

रामटेक पीठाधीश्वर स्वामी अजय भैया ने कहा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए अपनी ऊर्जा

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने डाक्टरों से अपील की है कि वह अपने जीवनकाल का कुछ समय पहाड़ में भी दें। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी है और ऐसे में यदि हर डाक्टर कुछ समय पर्वतीय क्षेत्रों में भी दे तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नेशनल डाक्टर्स डे पर 24 डाक्टरों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन ने किया था।

सहारनपुर चौक के निकट होटल ऐल्यसी में आयोजित इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रही ऋतु खंडूड़ी ने सभी डाक्टरों को डाक्टर्स डे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डाक्टर का दर्जा ईश्वर के बाद सबसे बड़ा है। उन्होंने कहा की चिकित्सकों का योगदान हमारे समाज के लिए अविस्मरणीय है। वे हमारी सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन लगा देते हैं और हमारे स्वास्थ्य और कल्याण की देखभाल करने के लिए निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उनका कार्य अत्यंत गर्व का विषय है, क्योंकि वे रोगियों के अच्छे स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए अपनी सबसे अच्छी क्षमता, ज्ञान और संकल्प से काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि सेवा का यह पेशा डाक्टरों ने अपनी मर्जी से चुना है तो उन्हें गरीब और दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों की सुध भी लेनी होगी। उन्होंने कहा कि हर डाक्टर दो, पांच या दस साल पहाड़ों में भी सेवा दें। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्र में सेवा दे रहे युवा डाक्टरों की सराहना की।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र भगत सिंह कोश्यारी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।

इस मौके पर पूर्व राज्यपाल कोश्यारी ने कहा कि यह दिवस चिकित्सकों के लिए ही नहीं है, बल्कि इसमें शामिल सभी चिकित्सा कर्मियों के लिए है, जैसे कि नर्सिंग स्टाफ, अपॉइंटमेंट लेने वाले कर्मचारी, पैरामेडिकल कर्मचारी और सभी वैज्ञानिक और ग्रामीण स्वास्थ्य कर्मचारी जो स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदान में समर्पित हैं। सभी इन सेवा प्रदाताओं ने अपनी प्रतिभा, सामर्थ्य और समर्पण के माध्यम से जीवनों को बचाने और मजबूत बनाने के लिए अदम्य प्रयास किए हैं।

रामटेक पीठाधीश्वर के स्वामी अजय भैया ने कहा कि अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए। उन्होंने उन्होंने एक गौरया और कौअे की कहानी सुनाकर उदाहरण दिया कि इतिहास उन्हीं लोगों को याद रखता है जो समाज में सकारात्मक कार्य करते हैं।

विचार एक नई सोच सामाजिक संगठन के संरक्षक एसडी जोशी ने संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह संगठन स्वास्थ्य क्षेत्र में विगत 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहा है। यह संगठन सीमांत गांवों में लंबे समय से निःशुल्क मेडिकल हैल्थ कैंप का आयोजन करता आ रहा है और साथ में दवाएं और विभिन्न जरूरी जांचे भी निशुल्क उपलब्ध कराता है।

संगठन के संरक्षक मनोज इस्टवाल ने कहा कि संगठन जनहित के कार्यों में जुटा रहेगा। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में संगठन की गतिविधियों का दायरा बढ़ाया जाएगा। मंच का संचालन संगठन के सचिव राकेश बिजलवाण ने किया।

समारोह में हंस कल्चरल सोसाइटी के कलाकारों ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष अरुण चमोली, संरक्षक विनोद रावत, जय प्रकाश अमोला, कोषाध्यक्ष अमित अमोली, रमन जायसवाल, जगमोहन मौर्य, गुणांनद जख़मोला, शिवराज राणा, मुकेश कुकरेती, अरुण पांडेय, दीपक जुगराण, एस सती, हिमानी रावत, अक्षय रावत, मोहन पुरोहित, सोनू के साथ ही महंत रवि शास्त्री आदि मौजूद रहे।

इन 24 डाक्टरों को किया गया सम्मानित- 

1- डॉ. एसडी सकलानी 

2- डॉ. एम के चक्रवर्ती

3- डॉ गोविंद पुजारी 

4- डॉ रुचिका गर्ग 

5- डॉ विवेक श्रीवास्तव 

6- डॉ मोहित कुमार 

7- डॉ आलोक जैन 

8- डॉ पीयूष त्रिपाठी 

9- डॉ संजीव कटारिया 

10- डॉ के आर साउन 

11- डॉ परमार्थ जोशी 

12– डॉ लोकेश शलूजा 

13- डॉ एच के यादव 

14- डॉ उदय बलूनी 

15- डॉ प्रियंका गेरोला 

16- डॉ चिराग बहुगुणा 

17- डॉ सोनाली शाही 

18- डॉ रचित गर्ग 

19- डॉ मारिशा पंवार 

20- डॉ ऐश्वर्या हटवाल 

21- डॉ अंकित पाराशर 

22- डॉ अक्षत मित्तल 

23- डॉ दिगपाल दत्त 

24- डॉ मोहित कुमार 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...