Tuesday, May 30, 2023
Home हेल्थ घी में भूनकर नहीं… इस तरह खाने चाहिए मखाने! वरना हो सकती...

घी में भूनकर नहीं… इस तरह खाने चाहिए मखाने! वरना हो सकती है पेट की यह गंभीर बीमारी

मखाना शरीर के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही ज्यादा नुकसानदायक भी है। अगर आप हद से ज्यादा मखाना खाते हैं तो आज से ही छोड़ दीजिए क्योंकि यह मुफ्त में आपको पेट की कई सारी बीमारी दे सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्सर लोग व्रत, शाम के स्नैक्स में मखाना खाते हैं। जिन लोगों को पता है कितनी मात्रा में खाना है उनके लिए कोई बात नहीं लेकिन जिन्हें मखाना बहुत पसंद है और वह खाते वक्त मात्रा नहीं देखते उन लोगों के लिए यह आर्टिकल खास है।

आइए जानते हैं क्यों कहा जाता है ज्यादा मात्रा में मखाना क्यों नहीं खाना चाहिए?
मखाने में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। साथ ही इसमें सोडियम कम होता है। लेकिन इसमें मैंगनीज, पोटेशियम, मैग्नीशियम, थियामिन, प्रोटीन और फास्फोरस जैसे तमाम गुण भरपूर होते हैं। इसलिए कहा जाता है मखाना खाने के जितने फायदे हैं उतना ही नुकसान भी है। खासकर जिन लोगों को पेट की दिक्कत अक्सर रहती है। पेट साफ नहीं रहता है उन लोगों को फाइबर युक्त मखाना पचाने में कई तरह की दिक्कत हो सकती है।

अगर आपका पेट है कमजोर
आपको किसी भी चीज को पचाने में खासा दिक्कत होती है। तो आपको मखाना खाने से बचना चाहिए। ये मखाना पेट के लिए काफी भारी होता है। क्योंकि मखाने में जो फाइबर होता है उसे पचाने के लिए पेट को ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। जब आप इसे खाते हैं तो यह पेट के पानी को धीरे-धीरे सोखने लगता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसे खाना पेट के लिए ठीक नहीं। इससे आपको परेशानी हो सकती है। साथ ही पेट दर्द और ब्लोटिंग की दिक्कत भी शुरू हो सकती है. इसलिए जिन्हें कोई भी चीज पचाने में दिक्कत होती है उन्हें मखाना एकदम कम या नहीं खाना चाहिए।

किडनी स्टोन की दिक्कत में
अगर आपको किडनी में स्टोन की शिकायत है तो आपको मखाना नहीं खाना चाहिए. दरअसल, किडनी में स्टोन शरीर में कैल्शियम बढऩे के कारण होती है। ऐसे में अगर आप कैल्शियम से भरपूर मखाने खाते हैं तो यह खतरनाक रूप से ट्रिगर कर सकता है। इसलिए किडनी में स्टोन की शिकायत है तो एकदम मखाना खाने से बचें।

घी में मखाना भूनकर न खाएं
घी में मखाना भूनकर खाने से डायबिटीज और जिन लोगों को पेट की बीमारी है उनके लिए काफी नुकसानदायक है। क्योंकि घी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है और मखाना में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में इसे साथ में पचाना नुकसानदायक हो सकता है।

RELATED ARTICLES

रेसिपी- गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है खरबूजे का जूस

खरबूजे का जूस एक पूरी तरह से ताजा जूस है जिसे आपको खरबूजे के मौसम अर्थात् गर्मियों में बनाना चाहिए। खरबूज को खरबूजा या...

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है तोरई, कई बीमारियों को करती है दूर

तोरई अपने आहार में शामिल करने और गर्मी के महीनों के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए गर्मियों की आदर्श सब्जी है। पानी...

फायदेमंद है सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीना, कम होता है मोटापा, नहीं रहता सिरदर्द

आम तौर पर सुबह उठते ही लोग चाय पीना पसन्द करते हैं। चाय पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक या लाभकारक यह तो बहस का...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बद्री-केदार यात्रा में प्रतिदिन यात्रियों की संख्या के साथ ही वाहनों की संख्या में भी हो रहा इजाफा, घंटों लग रहा जाम

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा में घंटों जाम लग रहा है। इससे निजात पाने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को ऋषिकेश से सीमित संख्या में ही...

व्हाट्सएप पर कमाल का फीचर, अब वीडियो कॉलिंग के दौरान यूजर्स कर सकेंगे स्क्रीन शेयर

नई दिल्ली। आजकल के जमाने में स्टैंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप हर जगह संपर्क का आसान जरिया बन चुका है। यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने...

ओला ने शुरू की नई सर्विस, अब राइड कैंसिल नहीं कर सकेंगे कैब ड्राइवर

नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक ने नई सर्विस शुरू की है, ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर प्राइम प्लस सर्विस का ऐलान किया।...

अक्षय कुमार की ओह माय गॉड 2 अब ओटीटी की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक

अक्षय कुमार की 2012 में आई फिल्म ओह माय गॉड को लोगों ने काफी पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित...

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे के पास सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, 59 घायल

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस पुल से नीच गिर गई। इस हादसे में...

केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 3 जून तक नए पंजीकरण पर लगी रोक

देहरादून। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सरकार ने 03 जून तक नए पंजीकरण पर रोक लगा दी है। ऑफलाइन और...

अंतरिक्ष में एक और बड़ी कामयाबी, इसरो ने लॉन्च किया नैविगेशन सैटेलाइट एनवीएस-01

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नाम एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। संगठन ने आज यानी सोमवार 29 मई को आंध्र प्रदेश...

बाथरूम-किचन के नलों से पानी के दाग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

घर के साथ-साथ बाथरूम और किचन की सफाई करना भी जरूरी होता है। खासतौर पर वहां लगे नलों की सफाई जरूरी है। ऐसा नहीं...

उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में यूपी के दो लड़कों ने नाबालिग को भगाया, स्थानीय लोगों में उभरा गुस्सा, ढोल नगाड़ों के साथ निकाला...

उत्तरकाशी। पुरोला नगर क्षेत्र में शुक्रवार को यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...