Friday, December 1, 2023
Home लाइफस्टाइल इन 5 ओवरनाइट फेस मास्क को घर पर बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा...

इन 5 ओवरनाइट फेस मास्क को घर पर बनाकर करें इस्तेमाल, त्वचा रहेगी हाइड्रेटेड

ओवरनाइट फेस मास्क ऐसे मास्क होते हैं, जिन्हें सोने से ठीक पहले लगाया जाता है और उठने के बाद धोया जाता है। इन्हें स्लीपिंग मास्क भी कहते हैं। इस तरह के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा में हाइड्रेशन को बढ़ावा देने, पौष्टिक तत्वों की मौजूदगी बढ़ाने और त्वचा की देखभाल करने में मदद मिलती है। आइए आज हम आपको घर पर ओवरनाइट फेस मास्क बनाने का तरीका और इसके इस्तेमाल से होने वाले फायदे बताते हैं।

नारियल तेल से बना फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले अपनी पसंदीदा नाइट क्रीम में एक चम्मच एक्सट्रा नारियल तेल या कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल मिलाएं। अब थोड़ी क्रीम लें और फिर इसे अपने चेहरे पर मसाज करें। याद रखें कि इसे लगाने के बाद अगली सुबह ही धोना है। फायदे: नारियल का तेल आपकी त्वचा के रूखेपन, सूजन, जलन और सूरज की हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से होने वाली समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मददगार है।

तरबूज का स्लीपिंग मास्क

फेस मास्क बनाने का तरीका: इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कप तरबूज के टुकड़ें (लाल गूदा) को कद्दूकस कर लें और फिर इसका रस छान लें। अब कॉटन बॉल का इस्तेमाल करके तरबूज के रस को अपने चेहरे पर लगाएं और सोने से पहले इसे सूखा लें। फायदे: तरबूज काफी रसीला फल होता है। ऐसे में यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने और इसे निखारने में मदद करता है।

हल्दी और दूध का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। अब कॉटन बॉल की मदद से इसे टोनर के जैसे अपने चेहरे पर लगा लें। फायदे: हल्दी का दूध कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक उपाय है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने के अलावा मुहांसों और फोटोएजिंग को कम करने में मदद करता है।

खीरे का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले आधे खीरे का रस निकाल लें और फिर कॉटन बॉल की मदद से इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। फायदे: खीरा आपके शरीर के लिए तो अच्छा है ही, लेकिन यह त्वचा को हाइड्रेट रखने और चमकदार बनाने में भी काफी प्रभावी है। साथ ही इसके जूस से त्वचा को ठंडक मिलती है, जिससे सनबर्न की समस्या से राहत मिलती है।

एलोवेरा और विटामिन- ई का फेस मास्क
फेस मास्क बनाने का तरीका: सबसे पहले विटामिन- ई कैप्सूल से इसका तेल निकाल लें और फिर इसे एलोवेरा जेल के साथ मिला लें। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगाएं। फायदे: एलोवेरा में अमीनो एसिड, सैलिसिलिक एसिड, लिग्निन और एंजाइम के साथ विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इस वजह से इसका इस्तेमाल करने से त्वचा की सूजन कम होती है और यह त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता है।

RELATED ARTICLES

अब दोमुंहे बालों का होगा अंत, बस करना होगा ये काम, स्प्लिट एंड्स का होगा काम तमाम

क्या आप भी दोमुंहे बालों की समस्या से परेशान हैं, क्या इसकी वजह से बालों की खूबसूरती बिगड़ रही है। अगर हां तो इसका...

चेहरे की खूबसूरती बिगाड़ रही हैं झुर्रियां तो ना हों परेशान, फेस पर इस ऑयल को लगाते ही दूर हो जाएंगे सारे निशान

खूबसूरत चेहरे पर झुर्रियां दाग लगाने का काम करती हैं। स्किन की ड्राईनेस, डार्क स्पॉट्स और झुर्रियां चेहरे को भद्दा बना देती हैं। स्किन...

आप पानी के बिना भी बर्तन धो सकते हैं, इस ट्रिक को आजमाएं

जब दैनिक कामकाज की बात आती है, तो बर्तन धोना काफी परेशानी भरा हो सकता है। लेकिन क्या होगा अगर मैं आपसे कहूं कि...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...