Monday, March 27, 2023
Home राष्ट्रीय एक बार फिर सुर्खियों में आया कूनो नेशनल पार्क, नामीबिया के बाद...

एक बार फिर सुर्खियों में आया कूनो नेशनल पार्क, नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से लायी जा रही चीतों की दूसरी खेप

मध्यप्रदेश। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर सुर्खियों में है। नामीबिया के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से चीतों की दूसरी खेप लाई जा रही है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाली 12 चीजों को 10 जनवरी को लाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। देशभर में कूनो अभ्यारण की पहचान चीतों को लेकर हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि पूरे देश में चीतों को यह जगह बेहद पसंद आ रही है। कूनो अभ्यारण के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि भारत सरकार और दक्षिण अफ्रीका सरकार के बीच 12 चीते लाने की बातचीत हो चुकी है और उम्मीद जताई जा रही है कि 10 जनवरी तक चीतों की दूसरी खेप मिलने वाली है। इसको लेकर कूनो अभ्यारण में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

डीएफओ प्रकाश वर्मा ने बताया है दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए अलग से 8 नए बाड़े तैयार हो चुके हैं और 6 बाड़े पहले से बने हुए हैं। यानी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों को कॉरेन्टाइन  करने के लिए कूनो में अब तक 14 बाड़े तैयार हैं। गौरतलब है कि नाबिमिया से आये चीते अब कूनो अभ्यारण में पूरी तरह से ढल चुके हैं। अभ्यारण का वातावरण उन्हें पूरी तरह पसंद आ रहा है यही कारण है कि वह अब धीरे-धीरे अपना पेट भरने के लिए खुद शिकार करने लगे हैं। इसलिए अब दक्षिण अफ्रीका से कूनो अभ्यारण में चीतों की दूसरी खेप लाई जा रही है और इसके लिए अंतिम तैयारियां पूरी हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

कश्मीर घाटी को मिलेगी स्पेशल वंदे भारत, कम तापमान और बर्फबारी में भी दौड़ेगी ट्रेन

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी में अगले साल से देश की प्रीमियम ट्रेन ‘वंदे भारत’ चलेगी। केंद्रशासित प्रदेश के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई...

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 31 मार्च तक कर सकते है आवेदन

भोपाल। भारतीय वायुसेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिये इच्छुक आवेदक 31 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक वेबसाइट पर अपना पंजीयन करा सकते...

बरेली में जबरन धर्मांतरण के 11 मामले किए गए दर्ज, अब तक पुलिस ने 71 लोगों को किया गिरफ्तार

बरेली। जबरन धर्मांतरण के मामलों में करीब एक साल में बरेली जोन के नौ जिलों में अब तक बड़ी कार्रवाई हुई है। धर्मांतरण के सबसे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...