Monday, March 27, 2023
Home उत्तराखंड नियमों की अनदेखी करने और कानून का पालन नहीं करने पर मसूरी...

नियमों की अनदेखी करने और कानून का पालन नहीं करने पर मसूरी के एक होटल को संयुक्त टीम ने किया सील

मसूरी। नियमों की अनदेखी करने और कानून का पालन नहीं करने पर संयुक्त टीम ने शहर में एक होटल को सील किया। इसके साथ ही कई अन्य का लाइसेंस निरस्त कर जुर्माना लगाया।मंगलवार को एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल के नेतृत्व में पर्यटन विभाग, एमडीडीए, नगर पालिका मसूरी तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली की संयुक्त टीम ने होटलों, स्पा सेंटर, रिसार्ट तथा शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। बड़ा मोड़ स्थित होटल इंडिया को पूर्णत: सील किया गया।

होटल सालिटेयर प्लाजा पर 1,90,000 लाख का जुर्माना

होटल प्रतीक्षा के चार कमरे सीज कर बीस हजार का जुर्माना लगाया गया। होटल सालिटेयर प्लाजा पर 1,90,000 लाख का जुर्माना, लंढौर स्थित होटल आशीर्वाद के ऊपर की दो मंजिल, जिसमें दस कमरे व एक स्वीमिंग पूल बना है, को सीज कर दस हजार जुर्माना, होटल वेस्टर्न काटेज का लाइसेंस निरस्त कर दस हजार का जुर्माना लगायात्र।

संजय जैन होम स्टे का लाइसेंस निरस्त

होटल शिवालिक पर 1,24,000 लाख जुर्माना, संजय जैन होम स्टे का लाइसेंस निरस्त व दस हजार जुर्माना, होटल अमर ग्रांट का लाइसेंस निरस्त व दस हजार जुर्माना, जायसवाल होम स्टे का लाइसेंस निरस्त व दस हजार जुर्माना लगाया गया।

वाइन शाप के निरीक्षण में पाई अनियमितता

इसके साथ ही लंढौर स्थित वाइन शाप के निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर 15 हजार जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस अधिनियम धारा 83 में चार चालन किए गए और 40,000 जुर्माना लगाया गया। टीम में अधिशासी अधिकारी राजेश नैथानी, एमडीडीए के अवर अभियंता मनवीर सिंह पंवार, नायब तहसीलदार भौपाल सिंह चौहान, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिग्पाल सिंह कोहली, जिला पर्यटन अधिकारी जसपाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

जांच के रुपये अपने खाते में डलवा रहे कर्मचारी

दून मेडिकल कालेज अस्पताल की केंद्रीय लैब में कर्मचारी खून की जांच का पैसा अपने खातों में डलवा रहे हैं। ऐसा एक मामला सामने आया है। जिसपर लैब प्रभारी ने जांच शुरू कर दी है।

लैब प्रभारी डा. शशि उप्रेती ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि गुरुवार को एक मरीज विद्या ने आनलाइन भुगतान के लिए बिलिंग काउंटर पर संपर्क किया। उनके पास नकदी नहीं होने पर उन्होंने गूगल पे करने को कहा, पर अस्पताल में ऐसी व्यवस्था नहीं है। पता चला कि एक महिला कर्मचारी ने 1300 रुपये अपने खाते पर आनलाइन ट्रांसफर करा दिए।

किसी से भी अपने खाते रुपये लेना गलत बात

एक कर्मचारी का नंबर भी रिपोर्ट लेने के लिए दिया गया, लेकिन बिल नहीं कटवाया गया। बताया कि अफसरों को जानकारी पर कर्मचारियों ने उक्त मरीज को फोन कर बुलाया और अगले दिन बिल कटवाया। प्राचार्य डा. आशुतोष सयाना ने कहा कि अस्पताल में सेंट्रलाइज्ड बिलिंग की व्यवस्था है। किसी से भी अपने खाते रुपये लेना गलत बात है। पीओसीटी के अफसरों ने बताया कि दोनों कर्मचारी हटा दिए हैं। उधर, पूर्व में भी इस तरह के कार्य किए जाने की बात सामने आई है। वहीं अस्पताल में आनलाइन पेमेंट की व्यवस्था शुरू करने की मांग मरीज करते रहे हैं। इस ओर पहल न होने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।

RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...