Monday, December 4, 2023
Home राष्ट्रीय जम्मू- कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को...

जम्मू- कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को किया गया शुरु

जम्मू। कश्मीर के नागरिकों के लिए जियो ट्रू 5 जी सेवाओं को शुरू किया गया है। जम्मू और श्रीनगर में 5जी सेवाओं को सक्रिय कर दिया गया है। जियो ने डिजिटल जम्मू-कश्मीर को बढ़ावा देने के लिए यूटी में 6529 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इसमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 36000 लोगों को रोजगार सृजित करने का दावा किया गया है। 1230 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रगति पर है और दिसंबर 2023 के अंत तक यह जम्मू-कश्मीर के हर ब्लॉक और तहसील को जोड़ेगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में जियो 5जी सेवाओं की शुरुआत की।

उपराज्यपाल ने कहा कि 5जी सेवाएं सामाजिक आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इसके साथ समृद्धि के लिए एकीकृत कार्रवाई को सक्षम बनाएंगे और लोगों के लिए परिवर्तनकारी लाभ लाएगी। आम आदमी के लिए 5जी तकनीक प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के दृष्टिकोण को साकार करेगी। इससे पर्यटन, सुशासन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, सूचना प्रौद्योगिकी और छोटे व सूक्ष्म उद्यमों में विकास के अवसरों को बढ़ावा दिया जाएगा। नवनीतम 5जी तकनीक और बढ़ी हुई कनेक्टिविटी ग्रामीण शहर में दूरी को कम करेगी।

इससे रोजगार के साधन बढ़ने के साथ जमीनी स्तर पर उद्यमों, एसएचजी और ग्रामीण स्कूलों के लिए ज्ञान कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी। उन्होंने जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए भविष्य की तकनीकों को अपनाने और उनके प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। नवीनतन तकनीक से उत्पादकता में सुधार के साथ अधिक रोजगार की संभावना बढ़ेगी। 5जी नागरिकों और सरकार को वास्तविक समय के आधार पर जुड़े रहने में सक्षम बनाएगा। सरकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवा वितरण के कार्यान्वयन में सुधार आएगा। आम आदमी की सुविधा के लिए लगभग 440 सेवाएं आनलाइन प्रदान की जा रही है।

उन सेवाओं को परेशानी मुक्त बनाया गया है जो अधिकांश आबादी को प्रभावित करती हैं। ई आफिस ने प्रशासन के कामकाज को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना दिया है। जम्मू कश्मीर कई बड़े राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में अधिक संख्या में डिजिटल लेनदेन दर्ज कर रहा है। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए मजबूत इंटरनेट कनेक्टिविटी सरकार के प्रयासों का पूरक होगी।

उन्होंने जियो प्रतिनिधियों से जी20 शिखर सम्मेलन और श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने को कहा। कॉल ड्राप और कनेक्टिविटी में रुकावट के मुद्दों को हर करने के लिए समर्पित उपाय किए जाएं। कपिल आहूजा सीईओ नार्थ रिलायंस जियो ने कहा कि दिसंबर 2023 तक जियो ट्रू 5जी प्रदेश के हर शहर को कवर कर लेगा। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्रों में जियो के प्रयासों पर प्रस्तुति दी गई। जियो ट्रू 5जी और जियो ग्लास का प्रदर्शन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

आम आदमी पर और बड़ा महंगाई का बोझ, अब इतने रुपये बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम

नई दिल्ली। देशभर में हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज किया जाता है। इसी कड़ी में आम आदमी पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यूट्यूब ने नियमों में किया बदलाव, अब वीडियो क्रिएटर्स को एआई जेनरेटेड कंटेंट की पहले देनी होगी जानकारी

नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बदलाव हुए हैं। एआई के आने के बाद जहां लोगों का काम जहां आसान...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों का सीएम ने लिया जायजा

जॉलीग्रांट से एफआरआई में जारी सौंदर्यीकरण कार्यों की तैयारी परखीं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क...

दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब , न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री तक गिरा

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि राष्ट्रीय...

उत्तराखंड के लोक कलाकारों के नाम एक झूमती शाम

लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी, किशन महिपाल व अंजलि खरे समेत कई कलाकारों ने उत्तराखंड लोक विरासत में बिखेरे रंग देहरादून। उत्तराखंड लोक विरासत का आगाज शनिवार...

प्रोटीन का पावरहाउस है गोभी जैसी दिखने वाली ब्रोकली, खाने से शरीर बनता है स्ट्रांग

मिलती है ताकत सेहत के दुरुस्त रखने में प्रोटीन की अहम भूमिका होती है. बहुत से लोग अंडे से प्रोटीन की जरूरत को पूरी करते...

पंजाब- संगरूर के मेरिटोरियस स्कूल में परोसा दूषित खाना, 40 बच्चों की बिगड़ी तबीयत

मचा हडकंप संगरूर। संगरूर के नजदीकी सरकारी मेरिटोरियस स्कूल में दूषित भोजन खाने से 40 बच्चे बीमार हो गए है। बीमार बच्चों का इलाज सिविल अस्पताल...

रणबीर कपूर की एनिमल ने रचा इतिहास, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

मौजूदा वक्त में रणबीर कपूर अपनी फिल्म एनिमल को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। इसमें उनकी जोड़ी रश्मिका मंदाना संग बनी हैं।यह फिल्म आखिरकार...

सीएम धामी ने पीएम मोदी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का दिया न्योता

राज्य से जुड़े कई मसलों पर केंद्र की स्वीकृति मांगी सिलक्यारा सुरंग दुर्घटना मामले में मिले सहयोग व मार्गदर्शन के लिए पीएम का आभार जताया देहरादून। मुख्यमंत्री...

भाजपा विधायक की परिवहन अधिकारी पर दबंगई पर मचा तूफान

कांग्रेस ने विधायक के आक्रामक अंदाज पर भाजपा को घेरा परिवहन अधिकारी का परिवार का बरसों बरस से संघ से नाता परिवहन अधिकारी को हड़काने का...

भेदभाव का नायाब नमूना

नोएडा में लड़कियां अब आठ बजे शाम के बाद क्लास ज्वाइन नहीं कर पा रही हैं। ऐसी रोक लगाते हुए इसे ध्यान में नहीं...