Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू जी का जन्मदिवस है राष्ट्रीय महिला...

भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू जी का जन्मदिवस है राष्ट्रीय महिला दिवस

 

*महिला गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं को किया सम्मानित*

*भारतीय महिला स्वतंत्रता सेनानी सरोजनी नायडू जी का जन्मदिवस है राष्ट्रीय महिला दिवस*

*राष्ट्रीय महिला दिवस से नारी शक्ति को मिलेगा बल*

*महिला गंगा आरती पूर्णानंद घाट में महिलाओं ने राष्ट्रीय महिला दिवस का दिया संदेश*

*शिक्षा व साहस हर महिला के उत्थान का मुख्य आधार-शान्ति सिहं*

*हर महिला की सफलता के पीछे एक पुरुष का साथ-सोनिया राज*

*13 फरवरी।* ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, पूर्णानंद घाट में महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं द्वारा राष्ट्रीय महिला दिवस पर गंगा के पावन तट पूर्णानंद घाट पर महिलाओं के समान अवसर, नेतृत्व,सुखद समन्वय एवं उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। महिलाओं का उत्साहवर्धन करने व उनमें छुपी प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए गंगा आरती की गई।

शांति सिंह ने महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलायें पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्होंने महिलायें को अपनी क्षमताओं को समझने, अपने सपनों को बुनने और जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी। शान्ति सिहं कहा कि जब हम औरतें आज़ादी की बात करते हैं तो उससे हमारा मतलब सिर्फ स्वयं के लिए सोचने के लिए आजादी से होता है। हमें फैसले करने की आज़ादी, विचारों की आज़ादी, अच्छा बुरा तय करने की आज़ादी, इंकार करने की आज़ादी चाहिए। इसके लिए हम किसी भी स्थिति परिस्थिति में हों हमें शिक्षित होना पड़ेगा। शिक्षा से साहस व सही निर्णय लेना हर महिला के उत्थान का मजबूत आधार है।

सोनिया राज ने बताया कि हर महिला कि सफलता के पीछे एक पुरुष का साथ होता है। ऐसे ही मेरी सफलता के पीछे मेरे पति उदय रियाल का साथ है। उन्होने मेरा हर कदम पर साथ निभाया व मेरे हौसले को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि महिलाओं की समाज में बहुत अहम भूमिका है। लिंग समानता की बढ़ रही मुश्किलों के बावजूद विज्ञान,टेक्नालोजी व शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान है।उन्होंने कहा कि भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस स्वतंत्रता सेनानी और भारत कोकिला कही जाने वाली सरोजिनी नायडू के जन्मदिन 13 फरवरी को मनाया जाता है।सरोजनी नायडू बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की संपन्न रहने वाली कवियित्री थीं. उन्हें महात्मा गांधी ने भारत कोकिला का खिताब दिया था. आजादी की लड़ाई में उन्होंने पुरुष स्वतंत्रता सेनानियों  के साथ कंधे से कंधे मिलाकर गांधी जी के आंदोलनों में भाग लिया और हर जगह अपने नेतृत्व का प्रभाव छोड़ा था. वे हमेशा ही महिलाओं को आगे आने के लिए प्रेरित करती रहती थीं. वे आज के भारत की हर नारी के लिए आदर्श उदाहरण के रूप में याद की जाती हैं।

सुशीला सेमवाल ने कहा कि कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है।
महिला गंगा आरती में मुख्य रूप से गंग सबला मंजू देवी, उषा देवी, सुनीता , अनीता, सरिता आज महिलाओं को सम्मानित किया गया।

 

RELATED ARTICLES

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...