Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत बहुत मजबूती और तेजी...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत बहुत मजबूती और तेजी के साथ कर रहा विकास: त्रिवेंद्र

आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 प्रजाति के लगभग 250 से अधिक पौधों का रोपण और 100 से अधिक रक्त यूनिट का एकत्रित होना स्वतंत्रता संग्राम व देश रक्षा में सरहद पर जान गंवाने वाले शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि: त्रिवेंद्र

देहरादून। आजादी का अमृत महोत्सव जहाँ पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया वहीं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इसे बेहद खास तरीके से मनाया । उन्होंने अपने डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पर निर्धारित समय पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पुलिस के जवानों के साथ ध्वजारोहण किया। उसके बाद दि सैनिक सहकारी आवास समिति लिमिटेड डिफेंस कॉलोनी देहरादून में बड़ी संख्या में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों और परिजनों के साथ इस पावन पर्व को मनाया।

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के दो मुख्य अभियान वृक्षारोपण और रक्तदान इस अमृत महोत्सव को खास बनाते हैं। डिफेंस कॉलोनी, देहरादून परिसर में सैकड़ों भूतपूर्व सैनिकों, पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम जन ने 75 प्रजाति के लगभग 250 से अधिक पौधों का रोपण किया। इसमें अनेक फल, फूल और औषधि वृक्ष लगाये गये। इसके बाद डिफेन्स लोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में शहीदों के स्मरण में स्वैच्छिक रक्तदान के उनके विशेष आह्वान पर हर आयु वर्ग के लोगों द्वारा आज शिविर में बढ़-चढ़कर राष्ट्रहित में रक्तदान किया गया। शिविर में 100 से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित किया गया।

उन्होंने कहा कि आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर 75 प्रजाति के लगभग 250 से अधिक पौधों का रोपण और 100 से अधिक रक्त यूनिट का एकत्रित होना स्वतंत्रता संग्राम व देश रक्षा में सरहद पर जान गंवाने वाले शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।पूर्व सीएम ने सभी को अमृत महोत्सव की बधाई देते हुए कहा की आज देश अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे कर चुका है ऐसे में हर व्यक्ति के अंदर एक अलग सा जोश दिखाई दे रहा है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा महाभियान ने यह साबित कर दिया। पूरे देश ने इसे जन आंदोलन बनाया और मां भारती को तिरंगामय करके दिखाया। उन्होंने कहा की हर भारतवासी इसके लिये बधाई का पात्र है।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत बहुत मजबूती और तेजी के साथ विकास कर रहा है। विगत 08 वर्षों में हर भारत वासी उनके जन हित में किए गए कार्यों का साक्षी है। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की एक अलग पहचान है और इसका श्रेय प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व को जाता है। पूर्व सीएम ने कहा की आज लोगों में जो उत्साह उमंग दिख रहा है उसके लिए मैं उन्हें नमन करता हूँ, स्वस्थ और सुरक्षित कल के लिए पर्यावरण के प्रति लोग अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभा रहे हैं और वृक्षारोपण के लिए आगे आ रहे हैं इसी प्रकार ब्लड बैंकों में रक्त की कमी न हो और जरूरतमंद को समय रहते रक्त उपलब्ध हो उसके लिए भी हर आयु वर्ग के लोग रक्तदान के लिए बढ़ चढ़कर आगे आ रहे हैं। इस पुनीत कार्य के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद प्रकट किया और सभी से अपील भी की कि हमें निरंतर इन विशेष कार्यों में समय समय पर प्रतिभाग करना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता गण, पूर्व सैनिक, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...

माता- पिता के तलाक से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया शव

मध्य प्रदेश। माता-पिता के तलाक के बाद से डिप्रेशन में चल रहे बेटे ने अपनी जान दे दी। इंदौर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के...