देहरादून,
आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आम आदमी पार्टी राजपुर रोड विधानसभा मे प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी के नेतृत्व मे महाजनसंपर्क अभियान आरंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत आज शिवाजी मार्ग वार्ड मे क्षेत्रीय जनता से जनसंपर्क कर उन्हें उत्तराखण्ड की जनता के हित मे जारी केजरीवाल की दो गारंटीयो के विषय मे बताया गया, साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा आम आदमी को दी जा रही अभूतपूर्व सुधिवाओं के संबंध मे भी जनता को बताया गया। इस अवसर पर क्षेत्र मे वास कर रहे विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से आगामी विधानसभा चुनाव मे आम आदमी पार्टी के पक्ष मे वोट देने की अपील गई। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी जी ने कहा कि ये महाजनसंपर्क अभियान विधानसभा के समस्त 18 वार्डो मे चलाया जाऐगा, जिसके माध्यम से हमे उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य मे पार्टी द्वारा किये गये वादो को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। इस महाजनसंपर्क अभियान मे आप के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथ स्तर तक पार्टी के एजेन्डा को लेकर जाया जाऐगा व विभिन्न क्षेत्रों मे नुक्कड़ सभाएं व जनसभाऐं भी की जाऐगी। इस अवसर पर
प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी, पुर्व प्रार्षद प्रत्याशी सरिता गिरी, पुर्व जिला संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह जी, जिला उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) संदीप हैरिश,युथ विगं विधानसभा अध्यक्षा रेनु कटारिया, विधानसभा कोषाध्यक्ष राजन कश्यप ,पुर्व सयुक्त सचिव मुकुल विडला, नीना कान्त,श्विशाल शर्मा , रोशनी रावत , संदीप घाघट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।