Wednesday, September 27, 2023
Home उत्तराखंड जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तय समय सीमा में...

जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तय समय सीमा में किये जाएं पूर्ण : CM धामी

जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो।

स्मार्ट सिटी के कार्य आपसी समन्वय के साथ किये जाएं।

ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।

जन प्रतिनिधियों के सुझावों को गम्भीरता से अमल में लाया जाए।

कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाये जाने पर की जाएगीसख्त कारवाई ।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट सिटी की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये निर्देश।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत जो भी कार्य हो रहे हैं, उनमें स्मार्ट देहरादून के लिए सबसे अच्छ क्या किया जा सकता है, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। सभी कार्य गुणवत्तापूर्वक तय सीमा के अन्तर्गत किये जाए। जन प्रतिनिधियों द्वारा जो भी सुझाव दिये जा रहें हैं, उन सुझावों को पूरी गम्भीरता से लेते हुए अमल में लाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन सुविधा के दृष्टिगत स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से पूर्ण किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता का पैसा जनहित में सही प्लानिंग से उपयोग हो। इसके लिए सभी विभाग एवं कार्यदाई संस्थाएं समन्वय के साथ कार्य करें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत जो कार्य किये जा रहे हैं, आने वाले 50 सालों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं। देहरादून को आदर्श शहर बनाने के लिए और क्या किया जा सकता है, इसकी पूरी कार्ययोजना बनाई जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रीन सिटी, क्लीन सिटी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जाए। शहर की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बैठक में जन प्रतिनिधियों के जो भी सुझाव आये हैं, उन सभी सुझावों पर क्या उचित समाधान निकाले जा सकते हैं, इस पर ध्यान दिया जाए। नगर निकायों को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाए। ऐसी योजनाएं जिनमें केन्द्र एवं राज्य का अंश क्रमशः 90 एवं 10 के अनुपात में हो उन योजनाओं पर शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किये जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी सड़के गड्ढ़ा मुक्त हो। नगर निगम क्षेत्रों में 3.75 मीटर से अधिक चौड़ी सड़कों के सुदृढ़ीकरण का कार्य लोक निर्माण विभाग से करवाए जाएं। उन्होंने कहा कि नगर निकायों को मानव संसाधन की दृष्टि से भी मजबूत बनाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत जिन कार्यों को पूर्ण करने के लिए बजट की और आवश्यकता है, उनका प्रस्ताव बनाकर शीघ्र शासन को भेजा जाए। स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउण्ड में होने वाले विभिन्न कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को अलग से बैठक करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी पाई गई तो संबंधितों पर सख्त कारवाई की जायेगी। उन्होंने गढ़वाल कमिश्नर को भी स्मार्ट सिटी के कार्यों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिये।

सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून सोनिका ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना को जून 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत जिन 26 परियोजनाओं पर कार्य होना था, उनमें से 10 पूर्ण हो चुके हैं, 4 परियोजनाओं पर अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुके हैं 12 परियोजनाओं पर कार्य गतिमान है।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सविता कपूर, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, अपर सचिव उदयराज सिंह एवं संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

जोशीमठ आपदा के सभी जिलों में डेंजर जोन की तलाश के लिए बनेगी 7 सदस्यीय समिति

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल बोले समिति की रिपोर्ट आने पर भवनों को किया जाएगा सुरक्षित देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन में आयोजित बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में पोमा ग्रुप के साथ 2 हजार करोड़ रुपए का एमओयू किया गया

उत्तराखण्ड में रोपवे निर्माण में तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा पोमा ग्रुप इनवेस्टर्स समिट में बड़ी कामयाबी उत्तराखण्ड में इको फ्रैंडली टूरिज्म को मिलेगी रफ्तार – मुख्यमंत्री...

एक हजार रुपये पाने के लिए विवाहिता बनी विधवा, पढ़े पूरा मामला

कानपुर। शादीशुदा होने के बाद भी महिलाओं के विधवा पेंशन उठाने का मामला सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2023 के सत्यापन में ऐसी 24 महिलाएं...

सरकार बताएं, कितने सरकारी स्कूलों में शौचालय व पेयजल की सुविधा

हाईकोर्ट ने कहा, दो हफ्ते के भीतर दें शपथ पत्र मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में शौचालय...

क्या आप भी अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं? जान लीजिए इसका हेल्थ पर क्या असर पड़ता है

कई लोग अपना टूथब्रश बाथरूम में रखते हैं। वह एक होल्डर रखते हैं जिसमें अपनी पूरी फैमिली मेंबर का ब्रश उसमें रखते हैं। आज...

जोशीमठ आपदा के सभी जिलों में डेंजर जोन की तलाश के लिए बनेगी 7 सदस्यीय समिति

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल बोले समिति की रिपोर्ट आने पर भवनों को किया जाएगा सुरक्षित देहरादून। जोशीमठ में भूधंसाव की घटना के बाद अब...

हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी, दरिंदगी बताकर रो पड़ी पीड़िता

कुशीनगर।  पडरौना में हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी सोमवार को थाने में दरिंदों की दरिंदगी बताकर रो पड़ी और...

लेफ्टिनेंट जनरल (DGAFMS ) दलजीत सिंह पहुंचे स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय जौलीग्रांट

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ने एसआरएचयू के छात्रों को दिया सक्सेस मंत्र डोईवाला। भारतीय सेना में चिकित्सा सेवा (डीजीएएफएमएस) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल...

इस बार वायनाड़ से नहीं हैदराबाद आकर चुनाव लड़ो, राहुल गांधी को ओवैसी का चैलेंज

हैदराबाद। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 2024 का लोकसभा चुनाव वायनाड़ की बजाय उनके खिलाफ हैदराबाद से लडऩे की चुनौती...

मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर रिलीज, अक्षय कुमार के अलावा अन्य स्टारकास्ट भी आए नजर

अक्षय कुमार स्टारर अपकमिंग फिल्म मिशन रानीगंज का मोशन पोस्टर  जारी किया गया। यह रियल लाइफ हीरो जसवंत गिल की कहानी को दिखाता है,...

दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर हादसे का शिकार हुई कार मिली नदी किनारे, 2 के शव बरामद

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में नैनबाग तहसील के अंतर्गत दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मरोड़ बैंड के पास एक कार खाई में यमुना नदी के किनारे गिरी...