Friday, September 22, 2023
Home खेल आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से शुरुआत;...

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का शेड्यूल जारी, 5 अक्टूबर से शुरुआत; इस तारीख को होगी भारत-पाक की टक्कर

अहमदाबाद। 2023 का वनडे विश्व कप 5 अक्तूबर को पिछले बार की विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूज़ीलैंड के बीच मैच से अहमदाबाद में शुरू होगा। 19 नवंबर को फ़ाइनल भी अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि सेमीफ़ाइनल मैच 15 नवंबर और 16 नवंबर को क्रमश: मुंबई और कोलकाता में खेले जाएंगे। मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान आईसीसी और बीसीसीआई ने बहुप्रतीक्षित विश्व कप का शेड्यूल जारी किया। यह टूर्नामेंट शुरु होने में अब सिफऱ् 100 दिन बाक़ी हैं। ग़ौरतलब है कि 2015 और 2019 विश्व कप के कार्यक्रम 12 महीने पहले ही जारी कर दिए गए थे।

इस विश्व कप के 45 लीग मैच भारत के 10 शहरों धर्मशाला, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई में खेले जाएंगे। 2019 के विश्व कप की तरह इस विश्व कप में भी सभी 10 देश एक-दूसरे के ख़िलाफ़ लीग चरण में भिड़ेंगे। शीर्ष चार टीमें सेमीफ़ाइनल में पहुंचेंगी। मेज़बान होने के कारण भारत ने विश्व कप में सीधा क्वालिफ़ाई किया है, वहीं 2022-2023 विश्व कप सुपर लीग में शीर्ष आठ में जगह बनाने के कारण अफग़़ानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्ऱीका को भी सीधा प्रवेश मिला है। बाक़ी की बची दो टीमों का निर्धारण जि़म्बाब्वे में चल रहे विश्व कप क्वालिफ़ायर से होगा, जिसमें श्रीलंका, वेस्टइंडीज़, आयरलैंड, नेपाल, नीदरलैंड्स, ओमान, स्कॉटलैंड, यूएई, यूएसए और जि़म्बाब्वे की टीमें भाग ले रही हैं।

भारत का पहला मैच 8 अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ होगा। इसके बाद भारत को 11 अक्तूबर को दिल्ली में अफग़़ानिस्तान से, 15 अक्तूबर को अहमदाबाद में पाकिस्तान से, 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश से, 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड से, 29 अक्तूबर को लखनऊ में इंग्लैंड से, 2 नवंबर को मुंबई में क्वालिफ़ायर 2 से, 5 नवंबर को कोलकाता में दक्षिण अफ्ऱीका से और 11 नवंबर को क्वालिफ़ायर 1 से बेंगलुरु में भिडऩा है। भारत लीग चरण में सबसे अधिक यात्रा करेगा और उसके 9 मैच, नौ अलग-अलग जगहों पर निर्धारित हुए हैं।

पाकिस्तान को भारत में सिफऱ् 5 शहरों में खेलना है, वहीं ऑस्ट्रेलिया अपने लीग चरण के 9 मैच, 8-8 अलग शहरों में खेलेगा। लीग चरण 12 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैच से समाप्त होगा। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले 29 सितंबर से 3 अक्तूबर के बीच हैदराबाद, तिरूवनंतपुरम और गुवाहाटी में अभ्यास मैच खेले जाएंगे। मैचों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और हॉटस्टार पर किया जाएगा।

विश्व कप का पूरा शेड्यूल :
स्थानों के अनुसार अनुसूची:

अहमदाबाद
5 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान
4 नवंबर- इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया
10 नवंबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान
19 नवंबर- फाइनल

हैदराबाद
6 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1
9 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2

धर्मशाला
7 अक्टूबर- बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (दिन का मैच)
10 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
16 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड
29 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (दिन का मैच)

दिल्ली
7 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान
15 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान
25 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1
6 नवंबर- बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2

चेन्नई
8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
14 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच )
18 अक्टूबर- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान
23 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान
27 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका

लखनऊ
13 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका
17 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2
21 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (दिन का मैच)
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड
3 नवंबर- क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान

पुणे
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश
30 अक्टूबर- अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2
1 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
8 नवंबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1
12 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (दिन का मैच)

बेंगलुरु
20 अक्टूबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
26 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2
4 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान (दिन का मैच)
9 नवंबर- न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2
11 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 1

मुंबई
21 अक्टूबर- इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
24 अक्टूबर- दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश
2 नवंबर- भारत बनाम क्वालीफायर 2
7 नवंबर- ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान
15 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 1

कोलकाता
28 अक्टूबर- क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश
31 अक्टूबर- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश
5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 नवंबर- इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान
16 नवंबर- सेमीफ़ाइनल 2

RELATED ARTICLES

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

रोहित, विराट, हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो वनडे मैचों से आराम

मुंबई। चयनकर्ताओं ने कप्तान रोहित शर्मा, सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली और प्रमुख ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो एकदिवसीय मैचों के लिए...

एशिया कप 2023- सुपर चार राउंड के आखिरी मैच में बांग्लादेश ने भारत को छह रन से हराया

नई दिल्ली। एशिया कप 2023 में सुपर चार राउंड के आखिरी मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश ने भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...