Wednesday, October 4, 2023
Home ब्लॉग शहर बाढ़ से कैसे बचें?

शहर बाढ़ से कैसे बचें?

सवाल सिर्फ बाढ़ का पानी भरने का नहीं है, बल्कि हकीकत यह है कि भारी बारिश की स्थिति में भी महानगरों में बाढ़ जैसा नजारा पैदा होता रहा है। मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू और अब दिल्ली में भी इस तरह की गंभीर समस्या खड़ी हो चुकी है। देश की राजधानी का बड़ा हिस्सा पिछले हफ्ते बाढ़ में डूब गया। बारिश हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई, जिससे यमुना में पानी आया। उस पानी को हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बराज नहीं संभाल सकता था, तो उसे आगे यमुना में छोड़ दिया गया। नतीजा दिल्ली में ऐसा नजारा देखने को मिला, जो दशकों से कभी नहीं दिखा था। गौरतलब है कि बीते सप्ताह के अंत में मानसून की अत्यधिक भारी शुरुआत के कारण हिमाचल के कई जिलों में एक दिन में ही एक महीने के बराबर बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले समय में भी और भारी बारिश होने का अनुमान है। आशंका जताई है कि ऐसा हुआ तो, इससे पूरे क्षेत्र में सडक़ों पर पानी भर जाएगा, ट्रैफिक जाम होगा और बिजली कटौती हो सकती है। उत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद हालात पहले से ही बहुत खराब हैं। गंगा, रावी, चिनाब, ब्यास, सतलुज समेत कई नदियां उफान पर हैं। इसी का परिणाम हुआ कि दिल्ली में यमुना नदी का जल स्तर ऐतिहासिक रूप से काफी बढ़ गया।

दिल्ली के ना सिर्फ निचले इलाके डूब गए, बल्कि कई पॉश इलाकों में भी पानी भर गया। इससे शहरों के मौजूदा ढांचे को लेकर एक बहस खड़ी हो गई है। सवाल सिर्फ बाढ़ का पानी भरने का नहीं है, बल्कि हकीकत यह है कि भारी बारिश की स्थिति में भी महानगरों में बाढ़ जैसा नजारा पैदा होता रहा है। मुंबई, चेन्नई, बंगलुरू और अब दिल्ली में भी इस तरह की गंभीर समस्या खड़ी हो चुकी है। इसका समाधान क्या है? सुझाव दिया गया है कि शहरों और इसके आसपास के इलाकों में जलाशयों के साथ-साथ बांधों को मजबूत बनाकर पानी को नियंत्रित करने के बारे में भी सोचने की जरूरत है, ताकि बाढ़ का पानी घरों के बेसमेंट में पहुंचने से रोका जा सके। ये बांध और जलाशय अचानक होने वाली बारिश के पानी को जमा करने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन यह तभी हो सकता है जब नगर किसी योजना के तहत बनें। दुर्भाग्य यह है कि कम-से-कम अपने देश में ऐसा नहीं होता।

RELATED ARTICLES

पितृपक्ष में क्या करेंगी पार्टियां?

श्राद्ध का समय शुरू हो गया है। अगले 15 दिन तक हिंदू मान्यता के हिसाब से कोई शुभ काम नहीं होगा और न कोई...

अमेरिका खेलेगा कश्मीर कार्ड

उचित ही यह सवाल उठाया गया है कि डॉनल्ड ब्लोम का पीओके जाना और उस क्षेत्र को पाकिस्तान की भाषा के अनुकूल संबोधित करना...

एक और राष्ट्रीय शर्म

पिछड़े राज्यों से बच्चों की तस्करी कर उन्हें ऐसे राज्यों में बेच दिया जाता है, जहां उनका इस्तेमाल छोटे-मोटे उद्योगों या घरेलू काम के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ग्राउंड जीरो पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परखी निर्माण कार्यों की हकीकत

खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच चटख धूप खिलने से सामान्य से अधिक बना तापमान

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज  देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने लगा है। मानसून की विदाई के बीच दिन में चटख...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...