Friday, December 1, 2023
Home उत्तराखंड उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की वार्डन ने चीफ वार्डन पर लगाया छेड़खानी...

उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की वार्डन ने चीफ वार्डन पर लगाया छेड़खानी का आरोप, ठोस कार्रवाई नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने किया हंगामा

देहरादून। उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के एक हॉस्टल की वार्डन ने चीफ वार्डन पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। प्रबंधन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो छात्र-छात्राओं ने हंगामा शुरू कर दिया। परिसर में हंगामे के बाद हाईवे पर जाम लगाने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने स्थिति को संभाल उन्हें अंदर भेजा। इसके बाद पीड़ित वार्डन ने चीफ वार्डन के खिलाफ थाने में तहरीर दी, जिसके आधार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। आरोप है कि दोपहर में महिला वार्डन को चीफ वार्डन ने एक कमरे में ले जाकर उनके साथ छेड़खानी की। इसकी शिकायत उन्होंने प्रबंधन से की लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद महिला वार्डन ने यह बात हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को बता दी।

छात्राओं के माध्यम से धीरे-धीरे यह बात पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में फैल गई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन का आह्वान करते हुए एक मैसेज अपने सोशल मीडिया ग्रुप पर डाल दिया। छात्रों का कहना था कि रविवार तक भी चीफ वार्डन के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे नाराज छात्र प्रदर्शन करने लगे। परिसर में तोड़फोड़ करने पर भी प्रबंधन के लोग सामने नहीं आए तो छात्र सड़क पर उतर आए। नंदा की चौकी के पास हंगामा करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया। लेकिन, समय रहते पुलिस फोर्स पहुंची और जैसे-तैसे छात्र-छात्राओं को वापस परिसर में भेजा। बाहर से गेट पर ताला जड़कर किसी को बाहर नहीं आने दिया गया। इसके बाद प्रबंधन ने महिला वार्डन को समझाते हुए चीफ वार्डन के खिलाफ तहरीर देने को कहा।

महिला ने चीफ वार्डन जोगेंद्र चंद के खिलाफ तहरीर दी। इस पर प्रेमनगर थाने में छेड़खानी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन के अनुसार जिस वक्त महिला ने इसकी शिकायत की थी, तभी मामले में अंदरूनी कमेटी ने जांच की। इसके बाद चीफ वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया। छात्र इस बात से नाराज थे कि उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। विश्वविद्यालय के उप कुलपति डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि शिकायत आने के बाद ही चीफ वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में जांच कराई जा रही है। छात्रों ने हंगामा किया था। उन्हें सड़क पर जाम नहीं लगाने दिया गया। महिला वार्डन की शिकायत पर चीफ वार्डन के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विश्व एड्स दिवस पर आयोजित होंगे जागरूकता कार्यक्रम- डॉ0 धन सिंह रावत

एचआईवी एड्स के प्रति लोगों को किया जायेगा जागरूक स्वास्थ्य मंत्री श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग देहरादून। सूबे में विश्व एड्स दिवस के...

सिलक्यारा टनल अपडेट- एम्स में भर्ती सभी मजदूर किये गए डिस्चार्ज

ऋषिकेश। सिलक्यारा, उत्तरकाशी टनल से निकाले गए श्रमिकों का एम्स,ऋषिकेश में सभी सघन स्वास्थ्य जांच के बाद सभी 41 श्रमिकों को एम्स अस्पताल प्रशासन...

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में ली बैठक 

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने गुरूवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में 08 एवं 09 दिसम्बर, 2023 को देहरादून में आयोजित हो...

डीजीपी अशोक कुमार की विदाई बेला पर भव्य रैतिक परेड का आयोजन

उत्तराखण्ड पुलिस को संवेदनशील बनाने के लिए काम किया - अशोक कुमार डीजीपी अशोक सर को कभी विचलित नहीं देखा, उनकी कार्यप्रणाली से सभी...

शादियों के सीजन में जनता को झटका, सोना फिर हो गया महंगा

67 हजार तक जा सकता है 10 ग्राम का दाम नई दिल्ली। शादियों का सीजन शुरू है और सोने के दाम ऊंचाई पर है। 10 ग्राम...

महंगाई का झटका- घर बनाना होगा अब पहले से ज्यादा महंगा

देहरादून। अपना मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई का झटका लगने जा रहा है। घन बनान अब पहले से ज्यादा महंगा हो गया है। रेत-बजरी...

भारतीयों का विदेशी प्यार- 2023 में 1.40 लाख से अधिक छात्रों को मिला अमेरिका का वीजा

न्यूयॉर्क। अमेरिकी विदेश विभाग ने घोषणा की कि भारत में अमेरिकी दूतावास और वाणिज्य दूतावास ने अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 तक एक लाख 40...

रोजगार- नर्सिंग अधिकारी के रिक्त पदों के लिए निकली भर्ती

देखें, 1455 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती के नियम व शर्तें देहरादून। नर्सिंग की डिग्री/ डिप्लोमा कर चुके युवक-युवतियों के...

जानें पुरुषों की तुलना में महिलाओं को क्यों ज्यादा परेशाान करता है गठिया, यहां है जवाब

आर्थराइटिस की वजह से जोड़ों में दर्द बना रहता है। ये ऐसी समस्या है जो काफी परेशान करती है. पुरुषों की तुलना में आर्थराइटिस...

तकनीकी और आस्था की डोर के सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बची, लेकिन फिजां में तैर रहे सवालों के जवाब अभी बाकी

देहरादून। सिलक्यारा में 400 घंटे चले चुनौतीपूर्ण बचाव अभियान में तकनीकी और आस्था की डोर से सहारे सुरंग में फंसी 41 जिंदगियां बचा ली गईं,...