Saturday, December 9, 2023
Home राष्ट्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस...

गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का किया विमोचन

मध्य प्रदेश।  देश में हिंदी में चिकित्सा शिक्षा का नया अध्याय आज से शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश पहला राज्य होगा, जहां चिकित्सा शिक्षा हिंदी में होगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में एमबीबीएस हिंदी पाठ्यक्रम पुस्तक का विमोचन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मौके पर कहा – आज का दिन भारत के शिक्षा क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। जब भी आने वाले दिनों में इतिहास लिखा जाएगा आज के दिन को स्वर्ण के अक्षरों से लिखा जाएगा। ये देश में शिक्षा क्षेत्र के पुनर्जागरण का क्षण है।

इस दौरान अमित शाह के साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी दिखें । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा – आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में मध्य प्रदेश की धरती पर होगी। हिंदी की पढ़ाई गरीब बच्चों की जिंदगी में एक नया प्रकाश लेकर आएगी।

एमबीबीएस प्रथम वर्ष के तीन विषयों की हिंदी पुस्तकों का विमोचन लाल परेड मैदान में आयोजित ‘हिंदी में ज्ञान का प्रकाश’ कार्यक्रम में हुआ।

कई दूसरे देशों की तरह अब मध्यप्रदेश में भी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई अपनी मातृभाषा हिंदी में होगी। एमपी के 97 डॉक्टरों की टीम ने 4 महीने में मेहनत करके अंग्रेजी की किताबों का हिन्दी में अनुवाद किया है।

वहीं राज्य सरकार भी इस नए प्रयोग को लेकर रोमांचित है। सरकार के इस नय प्रयोग का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सीएम शिवराज और उनके सभी मंत्री, विधायक सहित बीजेपी के नेताओं ने सोशल मीडिया अकाउंट पर डीपी व कवर फ़ोटो बदला है। पहली बार ऐसी अनूठी पहल को लेकर प्रदेश के युवाओं में काफी उत्साह का माहौल है।

इस मौके पर मध्य प्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, ‘आज का दिन देश और प्रदेश के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज पहली बार हम मध्य प्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू करेंगे। हिंदी में पढ़ाई हो ये लगातार चर्चा का विषय था। इससे देश के हिंदी भाषी युवाओं के जीवन में परिवर्तन आएगा।’

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके को ऐतिहासिक बताया, उन्होंने कहा- आज प्रदेश के वो बच्चे जो प्राथमिक शिक्षा में अंग्रेजी माध्यम से नहीं पढ़े उनकी जिंदगी में एक नया सवेरा हो रहा है। आज का दिन इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हम शिक्षा को अंग्रेजी की गुलामी से मुक्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

शातिर महिला ने दुकानदार को लगाया चूना, खबर पढ़ आप भी हो जाएंगे हैरान

लुधियाना। महानगर में एक दुकानदार को महिला द्वारा ठगने का मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार महिला ने दुकानदार को दुबई की करंसी...

दक्षिण आंध्र प्रदेश से टकरा सकता है चक्रवात मिचौंग, अब तक आठ लोगों की मौत

चेन्नई। चक्रवात ‘मिचौंग’ आज (05-12-23) दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु के तटों से टकरा सकता है। इस दौरान 90 से 110 किमी प्रति घंटे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का शुभारंभ किया था। दो दिवसीय उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का आज...

शाहरुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग विदेशों में शुरू, 21 दिसंबर को पर्दे पर आएगी फिल्म

हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार शाह रुख खान किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपनी कमाल की एक्टिंग से इस साल शाह रुख...

आज देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ेंगे 343 युवा, जानिए किन राज्यों से है कितने कैडेट

देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से आज 343 युवा अफसर देश सेवा के लिए सेना की मुख्यधारा में जुड़ जाएंगे। इसके साथ ही मित्र राष्ट्रों...

किडनी के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं लाल अंगूर, जबरदस्त हैं फायदे

किडनी की सेहत के लिए लाल अंगूर किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से किडनी से जुड़ी कई तरह की समस्याएं खत्म...

सीएम धामी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय, देहरादून पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के पार्थिव शरीर पर...

पूरे विश्व के साथ ही सोशल मीडिया पर भी छाया “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023”

X पर लगातार 12 घंटों तक ट्रेंड करता रहा #ModiInUKInvestorSummit और #DestinationUttarakhand देहरादून। FRI देहरादून में शुरु हुए उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की धूम वैश्विक व्यापारिक...

ईवीएम का विवादित मसला

अगर ईवीएम अविश्वसनीय हैं, तो फिर कांग्रेस या संपूर्ण विपक्ष को इस मुद्दे को एक संगठित ढंग से उठाना चाहिए। साथ ही इन दलों...

प्रधानमंत्री ने ’उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ का उद्घाटन किया

पुस्तक – सशक्त उत्तराखंड के विमोचन के साथ ही और ब्रांडहाउस ऑफ हिमालयाज लांच किया ’’उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जहां हम दिव्यता और विकास...

रेवंत रेड्डी बने तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री, 11 मंत्रियों ने भी ली शपथ

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने...

देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव- सीएम धामी

भारत के प्रथम सी. डी. एस. जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि आज देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सी. डी. एस....