Monday, March 27, 2023
Home उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में हेल्पेज इंडिया ने की गोष्ठी, बुजुर्गों...

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में हेल्पेज इंडिया ने की गोष्ठी, बुजुर्गों ने रखी अपनी-अपनी बात

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में हेल्पेज इण्डिया द्वारा उत्तरांचल प्रेस क्लब में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों की वरिष्ठ महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में सर्व प्रथम सभी उपस्थित वृद्धजनों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। तत्पश्चात हेल्पेज इण्डिया के राज्य प्रमुख चौतन्य उपाध्याय ने कहा कि भारत का लक्ष्य 2050 तक एक विकसित एकॉनामी बनने का है और उसी वर्ष एक जनगणना के अनुमान से भारत में 19 प्रतिशत जनसंख्या होगी। जहां प्रत्येक 5 व्यक्ति में 1 वृद्ध व्यक्ति होगा। उन्होंने कहा कि भारत इतनी बड़ी जनसंख्या लिए तैयार तो नहीं लेकिन प्रयासरत है देश को एक रोड मैप तैयार करने की आवश्यक्ता है तथा इस बड़ी जनसंख्या के लिए एक अलग विभाग की स्थापना करनी चाहिए। उत्तराखण्ड राज्य को इस कार्य के लिए अग्रणीय राज्य होना चाहिए, क्योंकि जब उत्तराखण्ड की जवानी देश के काम आ रही हो तो यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी है कि उनके बुजुर्ग होने पर अपने राज्य लोटे तो हम उनकी सेवा तथा सुरक्षा कर सकें।

ततपश्चात कृष्ण अवतार मिश्रा राज्य कार्यक्रम प्रबन्धक हेल्पेज इण्डिया ने अन्तराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर संस्था के कार्यक्रमों एवं परियोजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए एडवोकेट रेनु डी सिंह प्रमुख समाजसेविका तथा संस्थापक समाधान-दलित महिला लीगल हेल्पलाईन ने अपने विचार रखे तथ कहा कि हर वह कारण कि जो गरीब बुजुर्ग को पेंशन मिलने से रोकते हैं वह सब हटाना चाहिए तथा वृद्धावस्था पेंशन की धनराशि बढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा इस बात पर जोर देते हुए कहा कि असहाय वृद्धजनों के लिए प्रत्येक जनपदों में एक-एक वृद्धाश्रम होना चाहिए।रामेन्द्री मन्द्रवाल पूर्व सचिव राज्य महिला आयोग उत्तराखण्ड, डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग एवं समाज सेविका ने वृद्धों के एकाकीपन और उपेक्षा की बात कही और कहा कि बुजुर्गों के लिए कोई भी कार्यक्रम तबतक सफल नहीं हो सकता जबतक घर के लोग अपने बुजुर्गों को भावनात्मक देखभाल न करें। उन्होंने इस कार्यक्रम को सभी युवाओं तक पहुंचाने चाहिए जिसमें कि स्कूल तथा कालिज तक पहुंचानी चाहिए।

नलिनी गुसाई ज्वाइंट सेक्रेट्री उत्तरांचल प्रेस क्लब ने कहा कि आज युग डिजिटल युग है। आज के युवा वर्ग को बुजुगों को डिजिटल लिट्रेसी में सहयोग करना चाहिए। ब्रिगेडियर के. जी. बेहल ने कहा कि बुजुर्ग अनुभवों की खान होते हैं समाज एवं युवा वर्ग को उनके अनुभवों का लाभ देना चाहिए।

सन्तोष गोयल पूर्व मन्त्री अखिल भारतीय महिला आश्रम ने कहा कि नई पीढ़ी को आत्म निर्भर बनाना चाहिए तथा हमें बच्चों में विश्वास पैदा करना चाहिए। इस कार्यक्रम में विभिन्न वृद्ध संगठनों के प्रतिनिधि, वृद्धाश्रमवासी हेल्पेज इण्डिया के कृष्ण अवतार मिश्रा शत्रुघन सिंह, डॉ प्रीति भट्ट, राम सिंह राणा, वैभव विष्ट एवं सुभाष चन्द्र उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

यात्रा के दौरान राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन लेंगे यात्रियों व प्रशासन की परीक्षा

चमोली। बदरीनाथ धाम की यात्रा के दौरान चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्लाइडिंग व डेंजर जोन इस बार भी तीर्थ यात्रियों व प्रशासन...

तुर्की व सीरिया को भूकंप से संबंधित सहायता प्रदान करना जारी रखेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सहयोगी 6 फरवरी को विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया...

राहुल गांधी की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने किया सत्याग्रह आंदोलन

रुड़की। राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान...

खीरा खाने से पहले जान लीजिए इसे खाने का सही तरीका

गर्मियों का आगमन हो चुका है। वही ऐसे में खीरा खाना आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा, वजन घटाने और शरीर को स्लिम-ट्रिम रखने में...

सीएम धामी ने सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 99वां संस्करण सुना। मुख्यमंत्री...

चिपको आंदोलन को आज हुए 50 वर्ष पूरे, महिलाओं के पर्यावरण संरक्षण के अनोखे तरीके ने रचा था इतिहास

गोपेश्वर। पेड़ों को बचाने के अनोखे तरीके से पहाड़ की महिलाओं ने इतिहास रचा और दुनिया भर में अपनी छाप छोड़ी। चिपको आंदोलन आज अपने...

उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा ने मचाया कहर, आकाशीय बिजली गिरने से 350 भेड़- बकरियों की हुई मौत

उत्तरकाशी। देर शाम को डुंडा क्षेत्र में तेज वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने से करीब 350 भेड़ बकरियों की मौत हो गई। घटना डुंडा...

फैंस के लिए बड़ी खबर! पुष्पा-2 में हो सकती है अजय देवगन या सलमाल की एंट्री

अल्लू अर्जुन की पुष्पा (पुष्पा: द राइज़) को रिलीज हुए तकरीबन 2 साल चुके है और अब फैन्स को पार्ट 2 का बेसब्री से...

अमृतपाल सिंह के नेपाल भागने की आशंका को देखते हुए बार्डर पर पुलिस का कड़ा पहरा, पता बताने वालों के लिए जारी किया गया...

रुद्रपुर। वारिस पंजाब दे का प्रमुख और खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के उत्तराखंड के रास्ते नेपाल भागने की आशंकाओं के बीच बार्डर पर पुलिस का...

सिर्फ एक शक और सिरफिरे ने दिनदहाड़े पड़ोसियों पर चाकू से वार कर 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

मुंबई। दक्षिण मुंबई में एक रिहायशी बिल्डिंग में 54 वर्षीय एक व्यक्ति ने पड़ोसियों पर चाकू से हमला कर दिया जिनमें से 4 की मौत...