Friday, June 9, 2023
Home खेल राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने बढ़ाया प्रदेश का मान

राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने बढ़ाया प्रदेश का मान

चंडीगढ़। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने चार स्वर्ण पदक सहित दस पदक जीत कर राज्य का मान बढ़ाया। इन खेलों में हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदक सहित कुल 116 पदक जीते कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है। सबसे खास बात यह रही कि 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा हैं। पिछले तीन संस्करणों में हरियाणा के पदकों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 खेलों में जीत हासिल की थी।
हालांकि, पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर हैं। यह भी खुशी और गर्व की बात है कि कुल पदक विजेताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व हरियाणा से ही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों को उनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी इसी प्रकार अपना उम्दा प्रदर्शन करने की कामना की। उन्होंने कहा कि विजेता खिलाडिय़ों को राज्य सरकार की खेल नीति के अनुसार पुरस्कार व नौकरियां दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाडिय़ों की मेहनत के बल पर ही आज हरियाणा की खेलों के क्ष़ेत्रों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। राज्य के खिलाड़ी इसी प्रकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।

उनके अनुसार ओलंपिक खेलों में भारत के पदक विजेत खिलाडिय़ों में एक तिहाई से अधिक प्रतिनिधित्व करने वाला हरियाणा अधिक से अधिक ओलंपिक पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, राज्य सरकार और खेल संस्थानों के सहयोग से उन खेलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, जिनमें हरियाणा अभी भी पीछे है। हरियाणा खेलों को बढ़ावा देने और अपने एथलीटों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने भी खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर खेलों को बढ़ावा देने और खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सहायता मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में खेल रचे बसे हैं। यहाँ के बच्चे बचपन से ही खेलकूद में आगे होते हैं। बस इन्हें एक सही प्लेटफॉर्म और कोच की आवश्यकता होती है, जिनकी बदौलत ऐसे खिलाड़ी ही आगे चलकर रोल मॉडल बनते हैं। हरियाणा सरकार खिलाडिय़ों के हुनर को निखारने और खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार हैं। टेस्ट चैंपियनशिप का दूसरा...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कल

इंग्लैंड के ओवल में होगा मुकाबला  नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाएगा। दोनों टीमें इंग्लैंड के ओवल में...

आईपीएल 2023 – फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराया, पांचवी बार बने चैंपियन

नई दिल्ली। आईपीएल 2023 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को हरा दिया है। यह मैच रविवार को ही खेला जाना था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा शुरू, पहले दिन 20 यात्रियों के साथ हुई रवाना

उदयपुर। देश के सबसे लंबे लेह-मनाली-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा वीरवार से शुरू हो गई है। पहले दिन एचआरटीसी की बस केलांग बस...

नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने किया सफलता पूर्वक परीक्षण

बालासोर। भारत लगातार अपने रक्षा क्षेत्रों को मजबूत कर रहा है। वहीं, अब नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि प्राइम का डीआरडीओ ने सफलता पूर्व...

जोशीमठ में भू-धंसाव वाले क्षेत्र से विस्थापित लोगों के राहत और पुनर्वास के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता...

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भारतीय स्टेट बैंक, नई दिल्ली मण्डल के मुख्य महाप्रबंधक कल्पेश कृ. अवासिया ने भेंट कर...

दक्षिण कोरिया 2024-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का बना सदस्य

सियोल। दक्षिण कोरिया को दो साल के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के अस्थायी सदस्य के रूप में चुना गया है। इससे...

प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से हटाए जाएंगे कूड़े के पहाड़, 75 करोड़ 63 लाख का बजट हुआ जारी

देहरादून। प्रदेश के आठ नगर निगमों और चार निकायों से कूड़े के पहाड़ (लीगेसी वेस्ट) हटाने को केंद्र से 75 करोड़ 63 लाख का बजट...

लीची के मोल-भाव को लेकर हुआ विवाद, दुकानदार की पीट-पीटकर की हत्या

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में लीची के मूल्य कम करने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार की पीट-पीटकर हत्या करने...

इन महिलाओं को ज्यादा होता है किडनी डिजीज का खतरा, जानिए कारण

किडनी से संबंधित परेशानियों का सामना किसी भी व्यक्ति को किसी भी उम्र में करना पड़ सकता है, लेकिन महिलाएं इस समस्या से सबसे...

प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग बेटी ने पिता का गला रेतकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

हरिद्वार। हाथरस में प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता को मौत के घाट उतारने वाली नाबालिग लड़की और उसके प्रेमी को हरिद्वार में पुलिस ने...

मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को दिया एक और मौका, पढ़िए पूरी खबर

देहरादून। मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार भर्ती के शारीरिक मापजोख परीक्षण में गैरहाजिर रहे अभ्यर्थियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक और मौका दिया...

तमन्ना भाटिया की जी करदा इस ओटीटी पर होगी रिलीज, सामने आई तारीख

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की अपकमिंग कंटेम्परेरी रोमांस ड्रामा सीरीज जी करदा 15 जून से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार...