Tuesday, June 6, 2023
Home उत्तराखंड सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ हरीश रावत का नारा, भुट्टा...

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ हरीश रावत का नारा, भुट्टा खाएंगे-कांग्रेस को लाएंगे

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत का भुट्टा खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे नारा तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में इस नारे पर तमाम यूर्जस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंडियत के अपने अभियान को जारी रखते हुए राजीव भवन में भुट्टा-जलेबी पार्टी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्त्ताओं का नारा है भुट्टा खाएंगे, कांग्रेस को लाएंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वोकल फार लोकल का नारा देते हैं, लेकिन वह वह पहले से ही स्थानीय उत्पादों और उत्तराखंडियत को लेकर संघर्षरत हैं। सोमवार शाम एकाएक बुलाई गई इस पार्टी में पार्टी कार्यकर्त्ता तो दिखाई दिए, लेकिन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह समेत दिग्गज नेताओं की उपस्थिति नहीं रही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदलने पर उन्होंने भाजपा को घेरा। हरीश रावत ने कहा कि मदन कौशिक को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद जिस प्रकार भाजपा के अंदर ही मिठाइयां बांटी गई हैं, वह कष्टदायक है। हरीश रावत ने भाजपा पर निशाना साधा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कौशिक परिश्रमी नेता हैं। जब वह मुख्यमंत्री थे तो उनकी सरकार को कौशिक पंजों के बल खड़ा रखते थे। हरिद्वार में भी उन्हें लोकसभा चुनाव जीतने के लिए नाकों चने चबाने पड़े थे। भाजपा संभवत उन्हें अधिक दिनों तक दरकिनार नहीं रख पाएगी। भाजपा को कहना चाहिए था कि कौशिक ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अच्छा काम किया, लेकिन वहां कुछ लोग मिठाइयां बांट रहे थे। इससे भाजपा का नया चरित्र सामने आया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का युवा प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर भारी पड़ेगा।

सोनिया गांधी और संजय राउत पर ईडी के शिकंजे के बारे में पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पर जब भी प्रश्न उठाए जाएंगे, भाजपा ईडी और सीबीआइ को आगे कर विपक्ष की आवाज दबाती रहेगी। इन संस्थाओं का दुरुपयोग रोकने और लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आवास पर उनका छह अगस्त को प्रस्तावित उपवास अब सात अगस्त को होगा। पांच अगस्त को कांग्रेस का प्रधानमंत्री आवास घेरने का कार्यक्रम है। इस कारण उन्हें दिल्ली में रहना पड़़ेगा।

RELATED ARTICLES

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बेरोजगार युवाओं को दी बड़ी सौगात, उत्तराखंड में जल्द होगी 1550 कांस्टेबलों की भर्ती

7 साल बाद उत्तराखण्ड पुलिस को मिले 1425 नये आरक्षी देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम पुष्कर...

पिम्पल पर भूलकर भी ना लगाए नाखून, बढ़ सकती है मुश्किलें

अक्सर हम पिम्पल होने पर उसे छूने या खुदाई करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह दिक्कत दे सकता और इसके बजाय हमें अधिक...

सिगरेट पीने के विवाद में छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट, 15 घायल

ग्रेटर नोएडा। एक बार फिर सिक्योरिटी गार्डस की दबंगई देखने को मिली है, जब देर रात सिगरेट पीने को लेकर उनका जिम्स हॉस्टल के छात्रों...

भूल भुलैया 2- तमिल में बनेगा इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक, सिंघम के निर्माता लगाएंगे दांव

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 एक बार फिर चर्चा में आ गई है। जहां अब भूल भुलैया 3 की तैयारी चल रही...

सीएम धामी ने किया ऐलान चार मैदानी जिलों में बनेंगे साइकिल ट्रैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि राज्य के चार मैदानी जिलों में 50-50 किमी लंबे साइकिल ट्रैक बनाएं जाएंगे। उन्होंने उत्तराखंड में स्प्रिंग व...

उत्तरकाशी के पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले का नहीं थमा विवाद, बाहरी व्यापारियों से दुकानें खाली करवाने का किया ऐलान

उत्तरकाशी। पुरोला में नाबालिग किशोरी को भगाने के मामले के बाद उपजा विवाद थम नहीं नहीं रहा है। समुदाय विशेष और बाहरी व्यापारियों के खिलाफ...

नीतीश को बड़ी मेहनत करनी होगी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी विपक्षी पार्टियों की बैठक कराने का जिम्मा ले तो लिया लेकिन यह काम उनके लिए आसान नहीं...

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह का निधन

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक ठाकुर प्रह्लाद सिंह का आज सोमवार को देहरादून स्थित निवास पर निधन हो गया।...

पुराने वाहन खरीदने व बेचने पर अब नहीं चलेगा विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र से काम, लगाना होगा आरटीओ कार्यालय का चक्कर

देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां, अगर आप पुराना वाहन खरीद या बेच रहे हैं, तो केवल विक्रय-पत्र और पहचान-पत्र...

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला का शव हुआ बरामद

चमोली। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर अटलाकुड़ी ग्लेशियर प्वाइंट के पास ग्लेशियर खिसकने से बर्फ में लापता हुई महिला की तलाश में आज फिर बचाव...