Wednesday, October 4, 2023
Home खेल गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंय को क्वालिफायर-दो में 62 रनों से हराया,...

गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंय को क्वालिफायर-दो में 62 रनों से हराया, अब चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ खेलेगी फाइनल

नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने लगातार दूसरे सीजन में कमाल कर दिखाया है। गत चैंपियन गुजरात ने पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंय को हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। हार्दिक की टीम ने पिछली बार राजस्थान रॉयल्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार फाइनल में उसके सामने चार बार की विजेता चेन्नई सुपरकिंग्स होगी। हार्दिक को ट्रॉफी उठाने के लिए गुरु महेंद्र सिंह धोनी को शिकस्त देनी होगी। गुजरात ने अहमदाबाद के अपने होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई को हराया। इसी मैदान पर अब वह रविवार (28 मई) को फाइनल मैच में चेन्नई के खिलाफ उतरेगी। गुजरात को एक बार फिर से अपने समर्थकों के बीच खेलने का मौका मिलेगा। ऐसे में धोनी की टीम पर काफी दबाव होगा।

चेन्नई 10वीं बार फाइनल में खेलेगी। गुजरात की टीम फाइनल में चेन्नई से बदला लेने भी उतरेगी। महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने हार्दिक पांड्या की टीम को क्वालिफायर-1 में हरा दिया था। बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 233 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 18.2 ओवर में 171 रन पर सिमट गई। गुजरात के लिए शुभमन गिल ने सर्वाधिक 129 रन बनाए। उन्होंने 60 गेंद की पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए। गिल का चार मैचों में यह तीसरा शतक है। उन्होंने लीग राउंड के आखिरी दो मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। गिल के अलावा साई सुदर्शन ने 31 गेंद पर 43 रन बनाए। वह रिटायर्ट आउट हुए।

कप्तान हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए और टीम को 230 रन के पार पहुंचाया। हार्दिक ने 13 गेंद पर नाबाद 28 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा ने 16 गेंद पर 18 रन बनाए। राशिद खान दो गेंद पर पांच रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल और पीयूष चावला ने एक-एक विकेट लिए।

मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और कैमरन ग्रीन ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। सूर्यकुमार ने 38 गेंद पर सबसे ज्यादा 61 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए। तिलक वर्मा ने 14 गेंद पर 43 रन बनाए। वहीं, कैमरन ग्रीन ने 20 गेंद पर 30 रन का योगदान दिया। मुंबई के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

ईशान किशन के चोटिल होने के कारण नेहाल वधेरा ने रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत की। वधेरा चार और रोहित शर्मा आठ रन बनाकर मोहम्मद शमी का शिकार बने। किशन की जगह कनक्शन सब्सीट्यूट के रूप में आए विष्णु विनोद पांच और विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कुमार कार्तिकेय ने छह, जेसन बेहरेनडॉर्फ ने नाबाद तीन और क्रिस जॉर्डन ने दो रन बनाए। पीयूष चावला खाता नहीं खोल पाए।

गुजरात के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मोहम्मद शमी ने अपने शुरुआती दो ओवरों में रोहित और नेहाल को आउट कर गुजरात को बड़ी सफलता दिलाई। उनके बाद मोहित शर्मा ने पांच विकेट लेकर मुंबई की टीम को ढेर कर दिया। राशिद खान को दो और जोशुआ लिटिल को एक सफलता मिली।

RELATED ARTICLES

एशियाई खेल- भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, अब तक 41 पदक जीते

दिल्ली। एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के आठवें दिन भारत ने अपने खाते में एक स्वर्ण और एक...

एशियाई खेल- भारतीय निशानेबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन, भारत के खाते में जोड़े चार पदक

नई दिल्ली। एशियाई खेलों का छठे दिन शुक्रवार (29 सितंबर) को भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने मिलकर चार पदक...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसके शुरुआती दो मैचों में जीत हासिल कर भारत...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

ग्राउंड जीरो पर शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने परखी निर्माण कार्यों की हकीकत

खामियों पर लगाई अधिकारियों को फटकार देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य योजना के अंतर्गत हरिद्वार रोड पर आराघर से रिस्पना पुल तक...

व्हाटसएप का बड़ा एक्शन, भारत में 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर लगाया बैन

नई दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अगस्त महीने में भारत में रिकॉर्ड 74 लाख से अधिक बैड अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया। कंपनी...

राजधानी देहरादून समेत कई इलाकों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

5.5 मापी गई भूकंप की तीव्रता  किसी तरह के नुकसान की नहीं कोई सूचना  देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार दोपहर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। दोपहर...

देहरादून में होगा 6वाँ विश्व आपदा प्रबन्धन सम्मेलन, दुनिया के विशेषज्ञों के बीच होगा मंथन

आपदा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए विश्व स्तर पर किये जा रहे प्रयासों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री धामी देखें वीडियो पद्म विभूषित अमिताभ...

पिता की हैवानियत- सगी दो बेटियों के साथ चार साल से कर रहा था दुष्कर्म, इस तरह हुआ मामले का खुलासा

गाजियाबाद। मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कलयुगी पिता की हैवानियत का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी दो सगी बेटियों के साथ...

पीएम नरेंद्र मोदी के विजिट को लेकर कैबिनेट मंत्रियों ने परखी तैयारी

पिथौरागढ़। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए प्रदेश के कृषि एवं कृषि कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास...

खाली पेट केला खाना चाहिए या नहीं? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे हैं ये गलती

केला एक ऐसा फल है जिसके सेवन को लेकर कई तरह के मिथक प्रचलित हैं, बहुत से लोगों का मानना है कि सुबह नाश्ते...

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बीच चटख धूप खिलने से सामान्य से अधिक बना तापमान

जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज  देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क होने लगा है। मानसून की विदाई के बीच दिन में चटख...

पठान से आगे निकली जवान, बनी इस साल की दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

शाहरुख खान ने 25 जनवरी को पठान के साथ 5 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी।फिल्म कई रिकॉर्ड तोडऩे में कामयाब रही...

जातीय गणना जारी करने वाला पहला राज्य बना बिहार, सबसे ज्यादा आबादी अतिपिछड़ों की, देखें पूरी रिपोर्ट

पटना। बिहार सरकार ने गांधी जयंती के मौके पर सोमवार को राज्य में निवास करने वालों के जातिगत आंकड़े जारी कर दिए वहीं आर्थिक और...