Friday, September 22, 2023
Home राष्ट्रीय हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कनाडा में बैठे...

हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, कनाडा में बैठे गोल्डी बरार ने भेजा वॉइस नोट

नई दिल्ली। मशहूर रैपर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी है। सिंगर औऱ रैपर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ की तरफ से जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के बारे में बताया जाता है कि वो अभी कनाडा में छिपा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक वॉइस नोट के जरिए हनी सिंह को धमकी दी गई है। हनी सिंह ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की है। धमकी मिलने के बाद सिंगर हनी सिंह दिल्ली के स्पेशल सेल के कमिश्नर से मिले और अपनी शिकायत दर्ज कराई।

हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दी है जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरे साथ ऐसा जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है। हनी सिंह ने आगे कहा कि मैं बहुत डरा हुआ हूं। इसके बाद हनी सिंह ने बताया कि उनका पूरा परिवार डरा हुआ है। मौत से किसको डर नहीं लगता। मुझे जिंदगी में सिर्फ एक ही चीज से डर लगता है और मुझे मौत से डर लगता है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मैंने पुलिस को सभी सबूत दिये हैं। मुझे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कुछ फोन आए थे और वॉइस नोट्स आए थे। मैंने आप सभी से भी कुछ भी नहीं छिपाया है। जल्दी ही और विस्तृत जानकारी दूंगा। हनी सिंह ने बताया कि मैंने कमिश्नर साहब से आग्रह किया है कि वो मुझे सुरक्षा प्रदान करें और मामले की जांच करें। हनी सिंह ने यह भी बताया है कि जब वो अमेरिका में थे तब उनके मैनेजर को यह धमकी मिली थी और मुझे जान से मारने की बात कही गई थी।
सलमान खान को भी गोल्डी ने दी थी धमकी

गोल्डी बराड़ ने इससे पहले बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी दी थी। उसने इसी साल मार्च में ईमेल भेजकर सलमान खान को धमकी दी थी, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी थी। पंजाब पुलिस ने पिछले साल दायर अपनी चार्जशीट में दावा किया था कि गोल्डी बराड़ ने कुख्यात बदमाश लॉरेंस बिश्नोई समेत कुछ अन्य लोगों की मदद से सिद्धू की हत्या की थी। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ मुख्य आरोपी है। इस वक्त वो फरार चल रहा है। इसी साल मई के महीने में कनाडा की सरकार ने गोल्डी बराड़ का नाम देश के 25 वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया था।

RELATED ARTICLES

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश। बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में घुमाने के लिए बरेली ले जाने का झांसा देकर दूसरे समुदाय के दो युवकों ने युवती से...

लव जिहाद- हिंदू बताकर छह महीने तक करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर करवाया अबॉर्शन

भ्रूण को सुनसान इलाके में दफनाया कटनी । मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां विशेष वर्ग के एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

महिला किसान/महिला दैनिक मजदूरो के पलायन से संबंधित संगोष्ठी कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने किया प्रतिभाग

कोदा झिंगोरा उगाएंगे, उत्तराखंड को आत्म निर्भर बनाएंगे- गणेश जोशी रुद्रपुर/पंतनगर। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को रतन सिंह...

अनुपमा की बहू किंजल रियल लाइफ में है बेहद बोल्ड, रेड गाउन पहन कराया ग्लैमरस फोटोशूट

टीवी के सबसे पसंदीदा शो अनुपमा में बड़ी बहू का किरदार निभाने वाली किंजल यानी निधि शाह ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने बोल्ड...

अतिक्रमण कर बनाये गए धार्मिक स्थलों को हटाने के लिये कोई पृथक शासनादेश नहीं

उत्तराखंड की सरकारी सम्पत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने व रखने के लिये विस्तृत नीति लागू शासनादेश सं0 124569 के अनुसार अतिक्रमण के लिये होंगे प्रभारी...

संसद का विशेष सत्र- सोनिया गांधी ने दिया ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को समर्थन

बोलीं- ये राजीव जी का सपना था नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र में तीसरे दिन महिला आरक्षण बिल यानी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पर...

बीड़ी बनी हत्या की वजह, चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, चार नाबालिग गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीड़ी होने से मना करने पर 18 साल के लड़के पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर हालत में अरुण (18) को...

लोहा फैक्टरी में धमाका होने से गंभीर रूप से झुलसे 15 श्रमिक

रुड़की। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर घायल रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के...

बच्चों के लिए ही नहीं महिलाओं के लिए भी बहुत जरूरी है दूध, रोजाना पीने से मिलते हैं ये 5 फायदे

दूध पोषक तत्वों का भंडार है, इसके पीने से सेहत को कई तरह से लाभ मिलते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दूध बच्चों...

नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का बढ़ा समय, अब इस तारीख तक कर सकेंगे दाखिले

देहरादून। प्रदेश में एमडी, एमएस, एमडीएस की सीटों पर दाखिले की नीट पीजी तृतीय चरण की काउंसलिंग के पंजीकरण का समय चार दिन बढ़ गया...

भारतीय तेज गेंदबाज सिराज का मियां मैजिक, आईसीसी रैंकिंग में दुनिया में नंबर 1 पर हुए काबिज

नई दिल्ली। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका की पारी को नेस्तनाबूद करने में अहम भूमिका निभाने वाले मोहम्मद सिराज एक बार फिर से दुनिया के...

विदाई की ओर बढ़ रहे मानसून ने इस वर्ष उत्तराखंड को दिए गहरे घाव

निजी और सार्वजनिक संपत्ति को पहुंची भारी क्षति  देहरादून। मानसून में अतिवृष्टि के चलते भूस्खलन, भूधंसाव, बाढ़ जैसी आपदाओं से पहुंची क्षति से उबरने के मद्देनजर राज्य...